{"_id":"128557c70c7f68e39c61456e3974ba0e","slug":"formation-of-government-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'निर्णय के लिए महबूबा को दिया जाए और समय'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'निर्णय के लिए महबूबा को दिया जाए और समय'
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Feb 2016 05:41 AM IST
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के बारे में निर्णय लेने के लिए और समय दिया जाना चाहिए। महबूबा के पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।
विज्ञापन
दिल्ली जिमखाना क्लब में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान फारूक ने कहा कि कल क्या होगा इस बारे में कोई नहीं कह सकता है। महबूबा को समय लेने दीजिए। महिलाएं हमेशा समय लेती हैं। कई बार वे बहुत लंबा वक्त ले लेती हैं। महबूबा को इस पर विचार करना होगा कि अंत में राज्य में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने पीडीपी प्रमुख को समर्थन देने की अपील की। फारूक के अनुसार यदि ऐसा किया जाता है तो हो सकता है कि वह अच्छा करें। उन्होंने महबूबा का निर्णय आने के बाद ही खुद के कोई कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन