{"_id":"1d1f87455263eb1f524d3a2bb0920b55","slug":"forget-modi-god-cant-save-bjp-delhi-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भगवान भी भाजपा को नहीं बचा सकते'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'भगवान भी भाजपा को नहीं बचा सकते'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी फैक्टर दिल्ली में भाजपा का कोई भला नहीं कर पाएगा। वह यहां तक कह गए कि भगवा दल को अब 'भगवान भी नहीं बचा सकते।'
विज्ञापन
केजरीवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "भाजपा को दिल्ली में भगवान भी नहीं बचा सकते, तो मोदी क्या बचा पाएंगे?"
4 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में सियासी पारा लगातार बढ़ रहा है। इस बीच केजरीवाल ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केजरीवाल को सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें, 'मोदी के नसीब में नहीं पीएम की कुर्सी'
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में आने से पहले उन्हें भी ऐसा कोई अनुभव नहीं था। लेकिन आप नेता ने कहा कि कांग्रेस उन्हें कम से कम होनहार उम्मीदवार तो मानती है।
उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने स्वीकार किया कि हमारी मंशा साफ है और मैं होनदार हूं। दीक्षित ने अपने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं होनहार हूं और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी कह चुके हैं कि हमारी मंशाएं साफ हैं।"
इस बीच केजरीवाल ने यह आरोप भी लगाया कि वैट के जटिल नियमों की वजह से कारोबारी दिल्ली से बाहर जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मैं पहले से कहता आ रहा हूं कि दिल्ली सबसे बड़ा थोक बाजार है, लेकिन जटिल वैट नीतियों की कुछ कारोबारी बाहर जा रहे हैं। इसका सरलीकरण किया जाना चाहिए, तभी कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।"