फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Foreign newspapers praising jaitley budget

विदेशी अखबारों में मोदी सरकार के बजट की तारीफ

Sun, 01 Mar 2015 01:36 PM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
Foreign newspapers praising jaitley budget

देश ही नहीं विदेशी मीडिया में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के पहले पूर्ण आम बजट की जोरदार चर्चा रही है। कई अखबारों ने बजट की एकसुर में तारीफ की है। अमेरिका, ब्रिटेन, पाकिस्तान और चीन समेत दुनिया भर के कई अखबारों ने इस पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


प्रसिद्ध अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे भारत के विकास और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाला बजट करार दिया है। अखबार के मशहूर स्तंभकार एलेन बेरी के लेख में कहा गया है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐसा बजट पेश किय्रा, जिसमें सरकार राजकोषीय घाटे को कम करने को प्रतिबद्ध दिखाई पड़ती है।
विज्ञापन


बजट से भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव होने के साथ नौकरियों के अवसर भी पैदा होंगे। वहीं, प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स के आनलाइन संस्करण ने कहा है कि दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश हिंदुस्तान का बहुप्रतिक्षित बजट उसके बुनियादी विकास को तो बढ़ावा देगा ही, इससे निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मीडिया ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाला बताया

Foreign newspapers praising jaitley budget

न्यूजीलैंड हेराल्ड ने भी बजट की तारीफ करते हुए इसे विकास और निवेश को बढ़ावा देने वाला करार दिया है। वहीं बीबीसी ने भी कहा है कि इस बजट से भारत को बड़ा निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। इसमें कहा गया है कि यह बजट गरीबों के हित में है।

मोदी सरकार सामाजिक सुरक्षा के प्रति काफी सजग दिखाई दे रही है। वॉल स्ट्रीट जनरल ने मोदी सरकार के बजट की तारीफ करते हुए कहा है कि इस बजट से मोदी सरकार ने अपने वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दर्शाई है। इसमें आर्थिक सुधारों की गति तेज करने की साफ झलक दिखाई पड़ती है।

हालांकि, उसका यह भी कहना है कि मोदी सरकार सड़क, रेलवे जैसे बुनियादी ढांचे पर कितना खर्च कर पाती है, यह देखने वाली बात होगी। चीनी मीडिया में कहा गया कि यह वाकई में मोदी सरकार को पहला पूर्ण बजट है।

पाक मीडिया ने कहा दबाव के आगे सुधारों पर झुकी सरकार

Foreign newspapers praising jaitley budget

शिन्हुआ के आनलाइन संस्करण में कहा गया है कि जिससे देश में निवेश का माहौल बनेगा। शिहान न्यूज एजेंसी की खबरों में भारत के पहले बजट की तारीफ करते हुए कहा कि देश के ढांचागत विकास और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में मदद मिलेगी।

पाक मीडिया में कहा गया है कि मोदी सरकार पर लगातार पड़ रहे दबाव के चलते उसने सुधारों का बजट पेश किया है। पाक के आनलाइन अखबार पाकिस्तान टुडे ने कहा है कि इस बजट से भारत के आर्थिक सुधारों में तेजी आएगी।

वहीं अरब देशों के अल जजीरा डॉट काम का कहना है कि इस बजट से मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था रफ्तार के आसमान में उड़ान भर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed