फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   foreign lady removed her clothes in the market

विदेशी महिला ने बीच बाजार में काटा हंगामा, उतारे अपने कपड़े

Thu, 06 Aug 2015 09:40 AM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
foreign lady removed her clothes in the market

वृंदावन के बाजारों में मंगलवार शाम को एक विदेशी महिला ने हंगामा काटा। मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही महिला ने एक स्थान पर अपने वस्त्र भी उतार दिए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और बुधवार को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन

 
मूलरूप से फ्रांस की रहने वाली बूवेंट अनार्ड (45) पिछले साल स्टूडेंट वीजा पर भारत आई थीं। महिला आगरा के कमला नगर में अपने पिता बूवेंट बर्नाड के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले महिला बिना बताए वृंदावन के इस्कान मंदिर चली आई। इसके बाद मंगलवार को देर शाम शाह बिहारी मंदिर क्षेत्र पहुंची।

झगड़ने के बाद उतार दिए कपड़े

foreign lady removed her clothes in the market

यहां कई स्थानीय लोगों से झगड़ने के बाद उसने अपने कपड़े उतार दिए। जब तक लोग कुछ समझ पाते महिला वहां से गोपीनाथ बाजार, रंगजी मार्केट होती हुई रंगजी का नगला पहुंच गई।

महिला की हरकतों को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की महिला सेल ने विदेशी महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिला को कपड़े पहनाए।

बुधवार की सुबह महिला के पिता को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला दिमागी रूप से बीमार बताई गई है। वह 2016 तक स्टूडेंट वीजा पर भारत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed