फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ford donated 200 crore rs for temple

बन रहा है ऐतिहासिक मंदिर, फोर्ड ने दान किए 200 करोड़

Mon, 27 Oct 2014 05:31 PM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
ford donated 200 crore rs for temple

प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी ‘फोर्ड’ के मालिक और अमेरिकी उद्योगपति एलफ्रिड बुश फोर्ड ने पश्चिम बंगाल के मायापुर में बन रहे ऐतिहासिक चंद्रोदय मंदिर के लिए दो सौ करोड़ रुपए दान में दिए हैं। उन्होंने यमुना की दशा पर दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन


फोर्ड ने यमुना रक्षक दल की मुहिम की सराहाना की और यमुना आंदोलन के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। एलफ्रिड फोर्ड ब्रज में अपनी पत्नी शर्मिला भट्टाचार्य के साथ भ्रमण के लिए आए हैं। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकृष्ण दास ने उन्हें यमुना की स्थिति बताई।
विज्ञापन


इस दौरान दल से जुड़ी विष्णुप्रिया ने चैतन्य महाप्रभु द्वारा ब्रज की खोज के साथ ही ब्रज और बंगाल का पुराना नाता होने की बात भी कही। उन्होंने श्रीमायापुर चंद्रोदय मंदिर के लिए आर्थिक सहयोग करने वाले फोर्ड से यमुना आंदोलन से जुड़कर परस्पर सहयोग का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बनेगा श्रीमायापुर चंद्रोदय मंदिर

ford donated 200 crore rs for temple

पश्चिम बंगाल का नवदीप धाम चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली है। इस्कॉन के संस्थापक आचार्य एसी भक्ति वेदांत श्रीप्रभु पाद की योजना थी कि वहां एक विशाल हिंदू मंदिर का निर्माण हो।

इस क्रम में श्रीमायापुर चंद्रोदय मंदिर निर्माण की योजना बनी जिसमें 500 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष एलफ्रिड बुश फोर्ड ने निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपए दान में दिए हैं।

उन्होंने 40 वर्ष पहले इस्कॉन की दीक्षा लेकर वैष्णव धर्म अपनाया था। इधर वृंदावन में अक्षयपात्र संस्था विश्व के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर का निर्माण करा रही है।  इस अवसर पर राधाजीवन पोद्दार, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed