फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   For women's empowerment 'Woman of India'.

महिला सशक्तिकरण: केंद्र सरकार का खास प्लान

Mon, 22 Sep 2014 08:42 AM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
For women's empowerment 'Woman of India'.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वुमन ऑफ इंडिया नाम से नई योजना को शुरू करने का फैसला लिया है। इसके जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन


सरकार के नए बिक्री स्टोर्स के माध्यम से महिलाएं अपने हुनर का प्रदर्शन कर अपने जीवन यापन का रास्ता ढूंढ सकती हैं। उनकी बनाई चीजें देश-विदेश में भी बेची जा सकेंगी।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि वुमन ऑफ इंडिया योजना के जरिए महिलाएं कपड़े बनाने के साथ अचार, पापड़ तक की बिक्री करने के लिए स्वतंत्र होगी। इसके लिए उन्हें आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए 'वुमन ऑफ इंडिया' योजना

For women's empowerment 'Woman of India'.

मंत्रालय अपने फंड का इस्तेमाल कर योजना को कारगर बनाएगा। माना जा रहा है कि आदिवासी परंपरा से जुड़ी वस्तुओं की बिक्री के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्टोर्स की तर्ज पर ही वुमन ऑफ इंडिया योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए खास स्टोर्स खोले जाएंगे।

मेक इन इंडिया की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हाल में ही कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने घरेलू पूंजीगत सामान को बढ़ावा देने के लिए 930 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है।

जबकि कई अहम मंत्रालय मेक इन इंडिया को सफल बनाने के लिए अपने स्तर पर योजनाएं तैयार कर रहे हैं ताकि छोटे व घरेलू स्तर के कारोबार को बढ़ावा देने के साथ-साथ भविष्य में भारत को एक बड़ा निर्यात उन्मुख देश भी बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed