फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   For PM Modi, Bhutan Makes an Exception and Claps

मोदी के लिए भूटान ने तोड़ी ये परंपरा

Tue, 17 Jun 2014 02:02 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
For PM Modi, Bhutan Makes an Exception and Claps

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा बेहद सफल रही। दोनों मुल्कों के बीच सुरक्षा, शिक्षा, कारोबार, निवेश और पर्यटन जैसे मुद्दों पर सहयोग के लिए सहमति बनी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की ये पहली विदेश यात्रा थी। उन्होंने भूटान की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित किया।

यात्रा समाप्त होने पर मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यह दौरा मेरी यादों में बसा रहेगा। भूटान की यह यात्रा बेहद सफल और फलदायी रही।

यात्रा से गदगद भूटान ने नरेंद्र मोदी की तारीफ के लिए अपनी परंपरा भी तोड़ दी।

संसद में बजीं जोरदार तालियां

For PM Modi, Bhutan Makes an Exception and Claps

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को भूटान की संसद संयुक्त के संयुक्त सत्र को ‌हिंदी में संबोधित किया। मोदी के भाषण से प्रभावित भूटानी सांसदों ने उनकी तारीफ के लिए अपने देश की परंपरा भी तोड़ दी।

सोमवार को जब मोदी ने संसद की संयुक्त बैठक में हिंदी में दिया गया अपना धाराप्रवाह भाषण समाप्त किया तो भूटानी सांसदों ने तारीफ में जोरदार तालियां बजाईं।

भूटान में किसी की प्रशंसा या स्वागत में तालियां नहीं बजाई जातीं। वहां बुरी आत्माओं को भगाने लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की तारीफ में बजीं ता‌लियां

For PM Modi, Bhutan Makes an Exception and Claps

भूटानी संसद में जैसे ही मोदी ने अपना भाषण खत्म किया प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और नेशनल असेंबली और नेशनल काउंसिल के सदस्यों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

सासंदों ने मोदी के एक-एक शब्द को तवज्जो दी। भाषण का स्‍थानीय भाषा में अनुवाद किया जा रहा था। मोदी ने जैसे ही भाषण खत्म किया, संसद के एक कोने से तालियां बजनी शुरू हुई और धीरे-धीरे वीवीआईपी चैंबर्स से भी गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी।

विजिटर्स गैलरी में बैठे सदस्य भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने भी मोदी की तारीफ में तालियां बजाना शुरू कर दिया। विजिटर्स गैलरी भारतीय और भूटानी पत्रकारों के अलावा कई छात्र भी बैठे थे।

विज्ञापन

गलती पर मुस्कुराते नजर आए सांसद

For PM Modi, Bhutan Makes an Exception and Claps

हालांकि तालियां के गड़गड़ाहट के बाद कई सांसद अपनी गलती पर मुस्कुराते भी नजर आए। दरअसल, संसद के संयुक्त सत्र से एक दिन पहले मी‌डिया को ताली न बजाने के निर्देश दिए गए थे।

भूटानी प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी कर अपनी पुरानी परंपरा के बारे में जानकारी दी थी। कहा गया था कि संसद के संयुक्त सत्र में प्रधानमंत्री के भाषण के बाद ताली नहीं बजाई जाएगी। भूटान में बुरी आत्माओं को भगाने के लिए ताली बजाई जाती है, इसलिए ऐसा किया जाएगा।

ये निर्देश मीडिया सेंटर में चिपका दिए गए था। लेकिन भूटान के सांसदो ने ही ये परंपरा तोड़ दी। परंपरा तोड़ने पर सांसद शर्मिंदा भी दिखे और खुश भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed