फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   For insulting national flag Dalit activist lodges complaint against pm Modi.

मोदी पर तिरंगे के अपमान का आरोप, शिकायत

Tue, 23 Jun 2015 05:39 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
For insulting national flag Dalit activist lodges complaint against pm Modi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक दलित सामाजिक कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुडुचेरी पुलिस से की गई इस शिकायत में कार्यकर्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगे का इस्तेमाल अपना चेहरा पोंछने के लिए किया। जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुडुचेरी में दलित सेना के राज्य महासचिव सुंदर ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ये शिकायत की गई है।

योग दिवस पर तिरंगे के अपमान का आरोप

For insulting national flag Dalit activist lodges complaint against pm Modi.

पूरे मामले पर पुडुचेरी पुलिस ने बताया कि दलित सेना के राज्य महासचिव सुंदर ने ओरलीनपेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन दिल्ली के राजपथ में आयोजित कार्यक्रम की एक तस्वीर वॉट्सअप पर आई है।

जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगे को अपने गले में लपेट रखा है। और बीच-बीच में उससे अपना चेहरे का पसीना पोंछ रहे हैं। सुंदर ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करार देते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

फिलहाल दलित सेना के महासचिव सुंदर ने पुलिस से प्रधानमंत्री के खिलाफ केस दर्ज कराने की अपील की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है और आला अधिकारी मामले को देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed