{"_id":"08532344-1ec2-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"food-worth-to-eat-for-50-million-waste-every-year","type":"story","status":"publish","title_hn":" 50 करोड़ का पेट भरने लायक भोजन होता है बर्बाद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
50 करोड़ का पेट भरने लायक भोजन होता है बर्बाद
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 25 Oct 2012 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कहा है कि पूरे विश्व में हर साल इतना भोजन बर्बाद होता है, जितना प्राकृतिक संसाधनों पर बगैर कोई अतिरिक्त दबाव डाले 50 करोड़ लोगों का पेट भरने के लिए काफी हो। एफएओ के महानिदेशक जोस ग्राजियानो डा सिल्वा ने कहा है कि पूरे विश्व में कुल उत्पादित भोजन का एक तिहाई हिस्सा बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
इस भयावह आंकड़े को पेश करने के साथ ही उन्होंने कहा कि भूखमरी की समस्या को पूरी तरह से खत्म करने के लिए भोजन के इस बर्बादी पर रोक लगाना अति आवश्यक है। संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी की ओर से वेबसाइट पर जारी बयान में सिल्वा ने कहा है कि अगर हर साल बर्बाद होने वाले भोजन को बचा लिया जाए तो इससे 50 करोड़ लोगों का पेट भर सकता है। इससे पहले एफएओ की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि औद्योगीकृत देशों में 680 बिलियन अमेरिकी डालर और विकासशील देशों में 310 बिलियन अमेरिकी डालर का भोजन बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
सिल्वा ने अपने बयान में सभी ग्लोबल फूड सिस्टम से जुड़े सभी लोगों और संस्थाओं से आह्वान किया है कि वे अपने जीवनकाल में इस समस्या को दूर करने के लिए मिलकर काम करें। उन्होंने कहा है कि भूखमरी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए यह जरूरी है कि भोजन की बर्बादी पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए। एफएओ प्रमुख ने कहा है कि मध्य और उच्च आय वाले देशों में भोजन के अत्यधिक उपभोग की प्रवृति खाद्य पदार्थों की बर्बादी की एक मुख्य कारण है।
विज्ञापन