फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Food safety legislation will in particular benefit to the state

खाद्य सुरक्षा कानून में इस राज्य को होगा खास लाभ

Sat, 20 Jul 2013 12:05 AM IST
नई दिल्ली/विजय गुप्ता
नई दिल्ली/विजय गुप्ता Updated Sat, 20 Jul 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
Food safety legislation will in particular benefit to the state

खाद्य सुरक्षा कानून के जरिए यूपीए सरकार विपक्षी पार्टियों के शासित राज्यों को खास स्थान देने जा रही है।

विज्ञापन


भाजपा, सपा अथवा टीएमसी शासित राज्यों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दिए जाने वाले अनाज के आवंटन में खासा लाभ मिलने वाला है।

केवल गोवा और ओडिशा ही ऐसे अपवाद हैं जिन्हें वर्तमान में मिल रहा अनाज कानून के लागू हो जाने के बाद मिलने वाले अनाज से अधिक है।

हालांकि अधिक अनाज के आवंटन का फायदा पाने वाले राज्यों में कुछ कांग्रेस शासित राज्य भी हैं। लेकिन वो ऐसे राज्य हैं जहां कि विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने वाले हैं या फिर अगले साल होना तय है।

खाद्य सुरक्षा कानून के लागू होने पर सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश को होगा। इस राज्य को वर्तमान में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 66.52 लाख टन अनाज मिल रहा है।
विज्ञापन


जबकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा लागू होने के बाद जिसमें अंत्योदय अन्न योजना के लोग भी शामिल हैं, के तहत लगभग 96.37  लाख टन अनाज केंद्र से मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कानून के तहत केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश को लगभग 30.85 लाख टन अधिक अनाज आवंटित करेगी। ऐसा ही हाल बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और पंजाब का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed