फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Food Processing Minister Harsimrat Singh Badal advises using paste, powder as onion prices rise

मोदी की मंत्री ने बताया, कैसे पार पाएं महंगी प्याज से

Mon, 24 Aug 2015 12:01 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
Food Processing Minister Harsimrat Singh Badal advises using paste, powder as onion prices rise

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने प्याज के पेस्ट और पाउडर के इस्तेमाल का सुझाव दिया है। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत का कहना है कि जब प्याज की कीमतें कम होती है तब इसे पाउडर और पेस्ट के रूप में प्रसंस्कृत करके बरसात के दिनों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री का मानना है कि प्याज की कीमतें चक्रीय तरीके का अनुकरण करती हैं और इनकी कीमतें मानसून के दौरान बढ़ती हैं। इसलिए प्याज का प्रसंस्करण करके उपभोक्ताओं को ऊंची कीमतों के प्रभाव से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रसंस्करण प्याज व अन्य सब्जियों की कीमतों के प्रभाव को कम कर सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी हम सिर्फ दो प्रतिशत शीघ्र खराब होने वाले फलों और सब्जियों का प्रसंस्करण कर रहे हैं। यह विचार उस समय आया है जब प्याज की कीमतें थोक में करीब 60 रुपये प्रति किलो और खुदरा बाजार में 80 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं।

विज्ञापन

मुंबई में चोरों ने प्याज पर किए हाथ साफ

Food Processing Minister Harsimrat Singh Badal advises using paste, powder as onion prices rise

लगातार आसमान छूते दामों ने प्याज को इस कदर बेशकीमती बना दिया है कि चोर भी मौका मिलते ही इस पर हाथ साफ करने लगे हैं। प्याज चोरी की ऐसी ही एक घटना मुंबई के उपनगरीय इलाके में देखने को मिली। यहां एक दुकान से 50 हजार रुपये कीमत के 700 किलोग्राम प्याज की चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार बेहद दुखी है। पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय अनंत नाइक की वडाला के प्रतीक्षा नगर इलाके में स्थित दुकान से शुक्रवार रात और शनिवार की सुबह के बीच 14 बोरी प्याज चोरी हो गया।
डिप्टी पुलिस कमिश्नर धनंजय कुलकर्णी ने कहा कि करीब 700 किलोग्राम प्याज चोरी हुआ है। पुलिस के अनुसार नाइक शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्याज का भंडार ढंक कर घर चले गए थे। हालांकि जब शनिवार सुबह वह वापस आए तो देखा तो प्याज की 14 बोरियां गायब हैं। पुलिस ने कहा कि चोरी हुए प्याज की अनुमानित कीमत 50, 000 रुपये है। कुलकर्णी ने बताया कि वडाला टीटी थाने में इस बाबत चोरी का तहत मामला दर्ज किया गया है। एशिया के सबसे बड़े प्याज बाजार महाराष्ट्र के लासलगांव में शनिवार को प्याज का थोक भाव 57 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया था। इससे देश के अन्य हिस्सों में प्याज की कीमत और बढ़ने के आसार हैं। प्याज की खुदरा कीमत इस वक्त 80 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed