फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   food given to indrani first tested by doctors

पहले डॉक्टर को चखना पड़ता था खाना, फिर खाती थीं इंद्राणी

Fri, 09 Oct 2015 02:13 PM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
food given to indrani first tested by doctors

हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पिछले हफ्ते जेल में बेहोश होने के प्रकरण में अब नए एंगल पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जेल प्रशासन द्वारा हत्या के प्रयास की बात को खारिज कर देने के बाद अब जांच की दिशा बदल दी गई है।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। हालांकि पहले माना जा रहा था कि भायखला जेल में इंद्राणी दवाओं के ओवरडोज या आत्महत्या करने की कोशिश के कारण बेहोश हुई होगी।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह घटित इस प्रकरण की जांच कर रहे अधिकारियों ने दूसरे कोण से जांच करने की बात कह कर रिपोर्ट को कुछ दिनों के लिए टालने को कहा है, रिपोर्ट इसी हफ्ते प्रस्तुत की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न दवाओं की ओवरडोज, न आत्महत्या

food given to indrani first tested by doctors

अधिकारी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया। मालूम हो कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फिर भायखला जेल पहुंची 43 वर्षीय इंद्राणी ने जेल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष बयान दिया था कि उसने न तो दवाओं की ओवरडोज ली थी और न ही आत्महत्या की कोशिश की थी।

अधिकारी ने कहा कि हत्या के प्रयास और दवाओं के ओवरडोज की कहानी सिरे न चढ़ने से अब मामले की नए एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई जेल में इंद्राणी की हत्या ही करना चाहता था तो उसके पास लंबी चेन थी, क्योंकि इंद्राणी को दिया जा रहा खाना कैदियों द्वारा ही पकाया जाता है।

मानवाधिकार आयोग जाएगी चिकित्सा बिरादरी

food given to indrani first tested by doctors

महाराष्ट्र मेडिकल एसोसिएशन ने इंद्राणी को खाने देने से पहले कथित रूप से जेजे हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा उसे चखने की बात को अमानवीय और अपमानजनक बताया है।

एसोसिएशन ने कहा है कि एक दो दिन में इसको लेकर वे लोग मानवाधिकार आयोग जाएंगे। दरअसल, मीडिया में यह रिपोर्ट आई थी कि इंद्राणी के जेल में बेहोश होने के बाद से उसे खाना दिए जाने से पहले रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर उसे चखता है, उसके 10 मिनट बाद इंद्राणी खाना खाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed