{"_id":"50ad2d34859da822d486615490acad6a","slug":"followers-burn-asaram-gujrat-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों का गुस्सा फूटा, आसाराम का आश्रम फूंका ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भक्तों का गुस्सा फूटा, आसाराम का आश्रम फूंका
एजेंसी/दिल्ली
Updated Tue, 22 Oct 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के पारदी तालुके एक गांव में आसाराम से नाराज उनके पूर्व अनुयायियों ने उनके आश्रम के एक हिस्से को जला दिया है। ये लोग आसाराम पर यौन शोषण के आरोपों के बाद उनसे खासे नाराज हैं।
विज्ञापन
सूरत पुलिस के मुताबिक आदिवासी बहुल पारिया गांव के लोगों ने पहले आसाराम को आश्रम बनाने के लिए जमीन दान में दी थी। लेकिन आसाराम और उनके बेटे नारायणसाईं के खिलाफ यौन शोषण के आरोप सामने आने के बाद गांव वालों ने उनसे ताड़ा तोड़ लिया।
विज्ञापन
सूरत की दो बहनों ने हाल ही में आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद सूरत पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
दोनों पर बलात्कार, यौन हमले और गैरकानूनी ढंग से बंधक रखने का आरोप है। आसाराम के खिलाफ शिकायत चांदखेड़ा थाने में भेज दिया गया है।
दोनों बहनों में से बड़ी ने आसाराम पर आरोप लगाया था उससे उनके आश्रम में जबरदस्ती यौनाचार किया गया था। इसी तरह छोटी बहन ने भी नारायण साईं पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।