फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fog in delhi, cold wave in north india

दिल्ली में धुंध, उत्तर भारत में शीतलहर

Wed, 02 Jan 2013 11:17 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 02 Jan 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
fog in delhi, cold wave in north india

उत्तर भारत ने नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के साथ किया है। दूसरे दिन भी ठंड में कमी नहीं आई है। देश के इस हिस्से के मैदानी इलाके दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाके जम से गए हैं।

विज्ञापन


इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन की रफ्तार रोक दी है। मैदानी इलाके में एनसीआर का हिंडन क्षेत्र सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा के नारनौल और राजस्थान के चुरू में पारा 0.7 तो यूपी के आगरा में 0.9 तक पहुंच गया है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मौसम के कुछ ऐसे ही रहने का अनुमान लगाया है। एनसीआर में ठंड का आलम यह है कि पूरे क्षेत्र में हर जगह न्यूनतम तापमान 5.5 से नीचे रहा है। फरीदाबाद, गुड़गांव तथा दिल्ली के जाफरपुर तथा लोधी केंद्र में पारा 4.0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में दिन के तापमान में सोमवार के मुकाबले थोड़ी राहत रही। सोमवार को कई केंद्रों पर अधिकतम तापमान 11-13 डिग्री के बीच था, जो मंगलवार को थोड़ा ऊपर खिसक गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 15.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि सोमवार को यह 13.3 डिग्री था। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उधर, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का कहर जारी है। चुरू में पारा 0.7 डिग्री पर पहुंच गया है तो पिलानी में यह 1.4 डिग्री पर रहा। हरियाणा के नारनौल में भी न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री रहा। इसके अलावा भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री, करनाल में 4.4 डिग्री तथा हिसार में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में अमृतसर में पारा 5.2 डिग्री तक गिरा, जबकि चंडीगढ़ में यह 6.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा।


उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां हिंडन क्षेत्र में पारा 0.6 तो आगरा में 0.9 डिग्री तक गिर गया। कासगंज में 3.0, मैनपुरी में 3.2, मथुरा में 4.0 और एटा में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी लखनऊ में पारा 4.3 तक गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed