{"_id":"ce2aa1a0-479e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fog-affects-train-schedule-across-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी से 18 फरवरी के बीच नहीं चलेंगी दो दर्जन ट्रेनें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक जनवरी से 18 फरवरी के बीच नहीं चलेंगी दो दर्जन ट्रेनें
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Dec 2012 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में अब कोहरे का कहर शुरू होने वाला है। इसके मद्देनजर रेलवे ने पहली जनवरी से 18 फरवरी के बीच कई रूट की दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द अथवा परिवर्तित रूट से चलाने की घोषणा कर दी है। ये ट्रेनें कोहरे के कारण हर वर्ष काफी देरी से चलती हैं। इस वजह से यात्रियों को कंपकंपाती ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 1 जनवरी से 18 फरवरी के बीच आनंद विहार से सीतामढ़ी के बीच चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14005/14006), हटिया-आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस (12873/74), उज्जैन एक्सप्रेस (14309/14310), कोटद्वार-दिल्ली-कोटद्वार के बीच चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस (14043/44), हावड़ा-दिल्ली-हावड़ा जनता एक्सप्रेस (13039), हावड़ा इलाहाबाद एक्सप्रेस (14115/16), वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस (14265/14266), लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011/12), जयपुर-अमृतसर एक्सप्रेस (1971/72), प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस (14307/08), आगरा कैंट-नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी, इलाहाबाद-चंडीगढ़-इलाहाबाद एक्सप्रेस आदि ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
लालकिला एक्सप्रेस (13111/12) 1 जनवरी से 17 फरवरी के बीच मुगलसराय-दिल्ली-मुगलसराय के बीच ही चलेगी। हावड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (13007/08) श्रीगंगानगर और मुगलसराय के बीच तथा कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस (15003/04) इलाहाबाद-कानपुर-अनवरगंज के बीच ही संचालित होगी।
विज्ञापन