फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   foetus found in girl bag

जब बैग में भ्रूण लेकर घूम रही थीं लड़कियां

Fri, 18 Oct 2013 06:26 PM IST
Updated Fri, 18 Oct 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
foetus found in girl bag

न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि गुरुवार को शहर के मैनहटन इलाके में सुरक्षा गार्ड उस वक्त अचंभित रह गए जब अंतर्वस्त्र की दुकान पर खरीदारी के लिए गईं 17 साल की दो युवतियों में से एक के बैग में मानव भ्रूण मिल गया।

विज्ञापन


भ्रूण की जानकारी मिलते ही इन लड़कियों को न्यूयॉर्क पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक दुकान में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड को उन लड़कियों के बैग से तेज बदबू आती महसूस हुई। जब इस बैग की जांच की गई थी तो उसमें एक भ्रूण मिला।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी रॉयटर के हवाले से पुलिस ने जानकारी दी है कि इसमें से एक लड़की को बैलीव्यू अस्पताल ले जाया गया है।

एजेंसी के मुताबिक स्थानीय मीडिया में रिपोर्टें आ रही थीं कि जिस लड़की को अस्पताल ले जाया गया है उसने ही हाल में इसे जन्म दिया होगा हालांकि इन रिपोर्टों पर पुलिस डिटेक्टिव माइकल डीबॉनिस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रूण
सार्जेंट जॉन बथहॉर्न का कहना है, ''वो एक मानव भ्रूण है और अब एक मेडिकल जांचकर्ता उसकी मौत की वजह की जांच करेंगे।''

रॉयटर के हवाले से बथहॉर्न का कहना है कि इन दोनों ही लड़कियों पर चोरी का सामान रखने के आरोप लगाए गए हैं।

एपी के मुताबिक इनमें से एक लड़की ने पुलिस जासूस को जानकारी दी है कि उसने एक दिन पहले ही भ्रूण का प्रसव किया था और उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वो उसका क्या करे। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भ्रूण मरा हुआ पैदा हुआ था या जीवित था।

अगर इस भ्रूण की मौत के कारण पता चल जाते हैं तो इन लड़कियों पर और गंभीर आरोप तय हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed