फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   FM Arun Jaitley gives report card on one year anniversary of NDA Govt.

केंद्र के एक साल पर जेटली ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Fri, 22 May 2015 03:19 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
FM Arun Jaitley gives report card on one year anniversary of NDA Govt.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के एक साल के कामकाज का ब्यौरा केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने सबके सामने रखा। जेटली ने कहा कि पिछला एक साल वित्तीय अर्थव्यवस्था की दृष्टि बेहद अहम रहा।

विज्ञापन


सरकार ने हालात बदलने के लिए वित्तीय सुधार की ओर कदम बढ़ाया। जिससे सभी में एक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। नई सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया।
विज्ञापन


जेटली ने ब्लैक मनी, कोल माइनिंग और स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर कहा कि एक साल भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया। ये सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

FM Arun Jaitley gives report card on one year anniversary of NDA Govt.

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जेटली ने कहा कि नई सरकार ने आम लोगों के लिए कई बड़े काम किए। हमारा मकसद यही था कि आम लोगों की जेब में ज्यादा से ज्यादा पैसे हों। हमने टैक्स प्रकिया को आसान करने की कोशिश की।

जेटली ने आगे बताया कि अब सरकार की योजना ब्याज दरों में कटौती की है जिससे आम आदमी को थोड़ी राहत मिल सके साथ ही बैंकिंग सेक्टर के लिए भी अच्छे दिन आने की संभावना बढ़ जाएगी।

दुनिया के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने देश की छवि को उभारने का काम किया। जिससे दुनिया भारत की स्थिति और मजबूत हुई। नेपाल, ईराक और मालदीव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां कठिन परिस्थितियों में उठाए गए केंद्र सरकार के कदम की तारीफ हुई।

हालांकि केंद्र सरकार का एक साल का लेखा-जोखा देने के दौरान जेटली से जब दिल्ली में जारी सियासी घमासान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली को लेकर कई अधिकार ऐसे हैं जो केंद्र सरकार के पास है। इसको लेकर सरकार जरूरी कदम उठा रही है।

विज्ञापन

'एक साल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं'

FM Arun Jaitley gives report card on one year anniversary of NDA Govt.

वित्त मंत्री अरूण जेटली में संसद में हुए कार्यों भूमि अधिग्रहण बिल, जीएसटी बिल को लेकर कहा कि हमारी प्राथमिकता इन दोनों विधेयकों को संसद से पास कराना है।

जेटली ने बताया कि काला धन विधेयक संसद से पास हो गया है। अब इस पर जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

आपको बता दें कि मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर केंद्र की योजना इसे जश्न के तौर पर मनाने की है। इसके लिए रैलियां, प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ सांसदों को अपने क्षेत्रों में जाकर सरकार के किए गए कार्यों को गिनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ-साथ 25 मई को मथुरा में एक रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें खुद प्रधानमंत्री मोदी शिरकत करेंगे। इसके साथ-साथ राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज समेत कई बड़े मंत्री अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नई सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed