फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   flood in bihar

बिहार में बाढ़, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

Sun, 17 Aug 2014 09:32 AM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Sun, 17 Aug 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
flood in bihar

बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। दरभंगा, पूर्वी चंपारण और नालंदा जिलों में नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है और तटबंधों को तोड़ बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने लगा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


दरभंगा में जहां कमला बाला ने तटबंधों को तोड़ दिया है वहीं पूर्वी चंपारण में गंधक भी अपने तटबंधों को तोड़कर बह रही है। वहीं नालंदा में पंचेन नदी में उफान के चलते हालात बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के प्रधान सचिव व्यासजी ने बताया कि राहत कार्य शुरू हो गए हैं, इलाके की सही तस्वीर जानने के लिए मुख्य सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा कर सर्वे किया है। हवाई सर्वे पूरा होने के बाद ही स्थिति ही साफ हो पाएगी और हम तभी कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमडी के विशेष सचिव अनिरुद्ध कमार के मुताबिक अकेले दरभंगा जिले में बाढ़ से करीब 45,000 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं नालंदा जिले के डीएमडी अधिकारी सरमेरा ने कहा कि नालंदा में स्थिति काफी गंभीर है। अष्टावान और राहुई ब्लॉक में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, हजारों बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

कुमार के मुताबिक पूर्वी चंपारण जिलें में बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। पहले से मौजूद नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ)के आठ दल की मदद के लिए कोलकाता से चार अतिरिक्त दल आ रहे हैं।

वहीं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार ने कहा कि दरभंगा और पूर्वी चंपारण में तटबंधों में टूटने का कारण मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारियों की लापरवाही और ढीलापन जिम्मेदार है, दरअसल इन्हें पहले इस संबंध में आगाह कर दिया गया था।


उन्होंने कहा कि इस संबंध में दरभंगा में मुख्य अभियंता और अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। हम इसकी जांच कर रहे हैं, गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी और उन्हें निलंबित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed