{"_id":"22c138f93fa0a4c34ce0e55f31941b1a","slug":"flood-in-bihar-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी का जलस्तर बढ़ा, बिहार में बाढ़ का खतरा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोसी का जलस्तर बढ़ा, बिहार में बाढ़ का खतरा
अतुल मिश्र/अमर उजाला, काठमांडू
Updated Fri, 15 Aug 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के पूर्वी पहाड़ी और सीमावर्ती मधेश के कुछ जिलों में हुई जबरदस्त बारिश से बृहस्पतिवार को कोसी नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे नेपाल और बिहार में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। कोसी बैराज से होकर प्रति सेकेंड 2,65,296 क्यूसेक पानी बह रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल बैराज के 56 फाटक में से 38 को खोल दिया गया है। कोसी बैराज से आने वाले पानी के बहाव को भारत नियंत्रित करता है। स्थानीय नेपाली नागरिक पानी का बहाव 2 लाख क्यूसेक से अधिक होने पर बैराज के सभी फाटक खोलने के लिए इसके पदाधिकारियों पर दबाव बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
बैराज प्रमुख सुखनंदन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि नापे गए पानी का बहाव छह साल पहले कोसी के तटबंध टूटने के समय जो बहाव था, उससे भी अधिक है। छह साल पहले कोसी के तटबंध टूटने से सीमावर्ती नेपाल और बिहार में आए बाढ़ से हजारों लोग विस्थापित हुए थे।
विज्ञापन
पानी के बहाव में भारी बढ़ोतरी होने के वाद कोसी बैराज में खतरे के संकेत के तौर पर लाल बत्ती जलाई गई है।
नेपाल मे अगले दो दिन तक बारिश
नेपाल में बुधवार से हो रही लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा है तो मधेशी इलाकों में बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। मौसम पूर्वानुमान की महा शाखा के मुताबिक, देशभर हो रही बारिश अगले दो और दिनों तक जारी रह सकती है। गृह मंत्रालय ने देशभर में बाढ और भूस्खलन के कारण 4 लोगों की मौत होने की बात कही है।