{"_id":"c43de256111ede8cf5e58d6a04845f6e","slug":"flood-in-aasam-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में भी बाढ़, एक बच्चे की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम में भी बाढ़, एक बच्चे की मौत
एजेंसी/तेजपुर,काजीरंगा
Updated Sun, 17 Aug 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में बाढ़ की स्थिति ने गंभीर रूप ले लिया है और इस वजह से एक बच्चे की जान भी चली गई है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहयोगी नदियों में बढ़े पानी के चलते ऊपरी असम और काजीरंगा नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
लखीमपुर, धीमाजी और सोनितपुर जिलों में स्थिति ज्यादा चिंताजनक हो गई है। लखीमपुर के नाओबोइचा क्षेत्र में बाढ़ के पानी में तो एक बच्चा बह गया।
काजीरंगा नेशनल पार्क के वन अधिकारी एसके सील सरमाह ने बताया कि ब्रह्मपुत्र में बढ़े पानी की वजह से सभी निचली जगहों में बाढ़ आ गई है और सभी जानवरों को पड़ोस के ऊपरी कारबी एंगलोंग जिले में ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘पार्क के 50 कैंपों में पानी भर गया है। इनमें से उत्तरी रेंज के तीन कैंपों को तो खाली कराना पड़ा है।’ राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के रास्ते जानवरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है और इसलिए वाहनों की स्पीड नियंत्रण करने के लिए बैरिकेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
अकेले लखीमपुर में बाढ़ की वजह से करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित कैंपों तक पहुंचाने और उनके लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
नदियों में पानी बढ़ने की वजह से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। धीमाजी जिले में 70 से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं और प्रशासन ने एक रिलीफ कैंप इस क्षेत्र में बनाया है।