फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   flood destroyed many homes of in kashmir.

कश्मीर में बारिश और बाढ़, 90 से ज्यादा की मौत

Sat, 06 Sep 2014 02:54 PM IST
रियाज मसरूर/बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर
रियाज मसरूर/बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर Updated Sat, 06 Sep 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
flood destroyed many homes of in kashmir.

भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में कई दिनों से हो रही भारी बारिश तो थम गई है लेकिन लोगों की जिदगी अब भी बेहाल है।

विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित लाखों लोग मदद का इंतजार कर रहे हैं। कई इलाकों में सूचना और संपर्क तंत्र टूट जाने के कारण प्रभावितों के बारे में पूरी जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक कम से कम 90 लोग मारे गए हैं।

विपक्ष की नेता महबूबा मुफ्ती ने राज्य की स्थिति को राष्ट्रीय संकट घोषित करने की मांग की है। शुक्रवार को कुछ मंत्रियों ने प्रभावित लोगों से बात करने की कोशिश की तो लोगों ने पथराव कर दिया जिस पर उनके सुरक्षा कर्मियों को हवा में गोलियां भी चलानी पड़ी।
विज्ञापन


एक प्रभावित व्यक्ति ने बताया, "इतना पानी कभी नहीं आया। तब हमने बच्चों को निकाला। रात हमने कार में गुजारी।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "बहुत दिक्कत हो गई। मैंने बहुत मुश्किल से रात गुजारी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

राहत कार्य में तेजी लाने का वादा

flood destroyed many homes of in kashmir.

उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने लोगों के गुस्से के देखते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस कर राहत कार्यों में तेजी लाने का वादा किया। कश्मीर घाटी और जम्मू के रजौरी, डोडा और पूंछ इलाकों में पिछले हफ़्ते से हो रही लगातार बारिश के कारण नदियों में बाढ़ आ गई है।

रजौरी में बाढ़ के पानी में लापता हुई बारात ले जा रही बस में सवार सभी पचास लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

दिल्ली से पहुंची राष्ट्रीय आपदा राहत बल की एक कंपनी ने सेना और पुलिस के जवानों की मदद से राहत कार्य शुरू कर दिया है। सेना ने मिशन सहायता शुरू करके बाढ़ में फंसे क़रीब डेढ़ हज़ार लोगों को बचाने का दावा किया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 57 वर्षों में ऐसी बाढ़ पहली बार आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed