फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   flood alert in UP, Bihar, West Bengal and Assam

यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल में बाढ़ की चेतावनी

Mon, 17 Aug 2015 11:48 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
 flood alert in UP, Bihar, West Bengal and Assam

मानसून की बारिश में 12 फीसदी तक अनुमानित कमी के कारण इस साल देश में खरीफ की फसल प्रभावित हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून संकट गहराने का असर विशेष रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में खरीफ की फसलों पर पड़ेगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार को हिमालय की तराई में अगले चार दिनों में भारी बारिश की आशंका के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल में बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक  लक्ष्मण सिंह राठौर ने कहा कि अब तक 10 फीसदी कम बारिश हुई है। इस सीजन के अंत तक कमी के 12 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में वर्षा में भारी कमी की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि, अगले चार दिनों में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है लेकिन इसके बाद सूखे की स्थिति बनी रहेगी।

अब तक देश में 10 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बचे हुए दो महीनों अगस्त और सितंबर में 16 फीसदी कम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने दी बाढ़ की चेतावनी

 flood alert in UP, Bihar, West Bengal and Assam

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 45 फीसदी, उत्तरी कर्नाटक के भीतरी क्षेत्रों में 45 फीसदी और पूर्वी उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में 36 फीसदी कम बारिश होने का अनुमान है।

मध्य महाराष्ट्र में 33 फीसदी और तेलंगाना में भी 23 प्रतिशत कम बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 14 अगस्त तक पिछले साल के 863.61 लाख हेक्टेयर की तुलना में 890.82 लाख हेक्टेयर खरीफ फसलों की बुआई की गई है।

कोसी, गंडक, घाघरा में बढ़ सकता है जलस्तर
भारतीय मौसम विभाग भारतीय मौसम विज्ञान के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौर ने कहा कि मानसून के कारण हिमालय के निचले क्षेत्रों में भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की आशंका है।

इस बारिश से कोसी, गंडक, घाघरा और गंगा व ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की उच्चस्तरीय बैठक के बाद राठौर ने कहा कि इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम के मैदानी क्षेत्रों और पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित होने वाले राज्यों को किसी भी आपात स्थिति में संबंधित संस्थाओं के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed