{"_id":"f79fe29373ff0b1978f57027d6b048fd","slug":"flirting-by-the-minister-of-kerala-with-women-legislators-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में मंत्री ने की महिला विधायक से छेड़छाड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केरल में मंत्री ने की महिला विधायक से छेड़छाड़
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम
Updated Sun, 22 Mar 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
केरल की मुख्य विपक्षी पार्टी भाकपा की महिला विधायक ईएस बिजिमोल ने राज्य के श्रम मंत्री शिबू बेबी जॉन और दो अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोप है कि मंत्री ने 13 मार्च को विधानसभा में हंगामे के दौरान महिला विधायक का रास्ता रोका था। अपनी शिकायत में बिजिमोल ने कहा कि उन्हें पहले लगा था कि विधानसभा में प्रदर्शन के चलते जॉन ने उनका रास्ता रोक लिया था। लेकिन एक अन्य आरोपी अबू के बयान से उन्हें पता चला कि रास्ता रोकने के पीछे मंत्री की गलत मंशा थी।
विज्ञापन
वह उन्हें परेशान करना चाहते थे। मालूम हो कि अबू ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि मंत्री जॉन ने उससे कहा था कि जब उन्होंने रास्ता रोका तो बिजिमोल को अच्छा लग रहा था। वहीं अन्य आरोपी वाहिद ने भी यही बयान एक जनसभा में दोहरा दिया था।
विज्ञापन
महिला विधायक ने इसी के बाद इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बिजिमोल का आरोप है कि इन लोगों ने उनके खिलाफ जानबूझकर छेड़खानी के इरादे से टिप्पणी कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। मंत्री जॉन के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस कानूनी सलाह ले रही है।