फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   flipkart cheating caught by sales tax officer in uttar pradesh

यूपी में फिर एक बार पकड़ी गई फ्लिपकार्ट की चोरी

Fri, 19 Feb 2016 09:14 AM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
flipkart cheating caught by sales tax officer in uttar pradesh

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के नोएडा स्थित ठिकानों पर वाणिज्यकर विभाग की हुई कार्रवाई के बाद लिंक जुड़ने पर कानपुर में जांच पड़ताल की गई।

विज्ञापन


फ्लिपकार्ट ने कानपुर में जिन दो फर्मों से माल की खरीद दर्शायी थी, उनके से एक अस्तित्व में नहीं मिली और दूसरी फर्म में ऑनलाइन कंपनी को माल बेचने का कोई रिकार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन


अफसरों ने रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 केशव लाल ने बताया कि फ्लिपकार्ट के नोएडा स्थित दफ्तर में विभागीय जांच पड़ताल हुई थी। जांच में सामने आया कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने फर्जी खरीद दिखाकर 49 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दो फर्मों से माल की खरीद दिखाई थी'

flipkart cheating caught by sales tax officer in uttar pradesh

कंपनी की ओर से प्रदेश के कई शहरों से फर्जी खरीद दिखाई गई। इस खरीद पर वह आईटीसी भी क्लेम कर रही थी। फ्लिपकार्ट ने कानपुर में भी सुचिता इंटरप्राइजेज नाम की दो फर्मों से माल की खरीद दिखाई थी।

नोएडा के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 के निर्देश पर गुरुवार को नयागंज में पड़ताल कराई गई। एक फर्म का पता ही नहीं मिला। दूसरी फर्म गड़रियन मोहाल स्थित बागला बिल्डिंग में मिली। यहां फर्म के दस्तावेज देखने के बाद पता चला कि यहां से फ्लिपकार्ट को माल नहीं बेचा गया।

जांच करने वाली एसआईबी टीम में असिस्टेंट कमिश्नर विजय कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र यादव, केके गौतम राजेंद्र जौहरी, चंद्रशेखर आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed