फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   flight delayed and 3 deboarded to make way for kiren rijiju

मोदी के मंत्री के लिए रुकवाई फ्लाइट, तीन यात्रियों को उतारा

Thu, 02 Jul 2015 02:14 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
flight delayed and 3 deboarded to make way for kiren rijiju

गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू को सीट देने के लिए पिछले सप्ताह एयर इंडिया की फ्लाइट से तीन यात्रियों को उतार दिया गया। फ्लाइट लेह से दिल्ली आ रही थी। किरण रिजीजू 'सिंधु दर्शन' समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह भी रिजीजू के साथ थे।

विज्ञापन


24 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार थी, लेकिन गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू के लिए उसे रोक दिया गया। उनके आने के बाद ही फ्लाइट उड़ान भर सकी। और तो और गृह राज्यमंत्री और उनके सहयोगियों को जगह देने के लिए एयरफोर्स के एक अधिकारी, उनकी पत्नी और बच्चा को नीचे उतार दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि इस सबंध में जब किरण रिजीजू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें यात्रियों को उतारे जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अगर उन्हें जानकारी होती तो वे ऐसा कभी नहीं होने देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम क्षणों में रिजीजू के लिए की गई ‌‌थी फ्लाइट में व्यवस्‍था

flight delayed and 3 deboarded to make way for kiren rijiju

किरण र‌िजीजू ने बताया कि उनके लिए फ्लाइट लेह प्रशासन ने बुक कराई थी। रिजीजू सिंधु दर्शन समरोह में शामिल होने के लिए बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से लेह गए थे। उन्हें हेलीकॉप्टर से ही वापस आना था।

हालांकि खराब मौसम में कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका और अंतिम क्षणों में रिजीजू और जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल स‌िंह की वापसी के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI 446 में व्यवस्‍था की गई।

निर्मल सिंह के साथ उनके ओएसडी शक्ति पाठक भी थे। फ्लाइट के उड़ान का समय सुबह 11.40 बजे निर्धारित था, हालांकि एयर इंडिया ने इसे बदलकर 10.20 बजे कर दिया।

सफाई में रिजीजू के दफ्तर ने पास की प्रतियां दिखाई

flight delayed and 3 deboarded to make way for kiren rijiju

फ्लाइट के सभी यात्री नए समय के मुताबिक ही बैठ चुके थे। एयर इं‌डिया के एक अधिकारी ने बताया कि चूंकी सभी यात्री आ चुके थे, इसलिए फ्लाइट का 10.20 बजे उड़ान भरना तय था। हालांकि रिजीजू के ‌लिए इसे रोक दिया गया। उनके आने बाद भी फ्लाइट उड़ान भर सकी।

रिजीजू ने बताया कि खराब मौसम के करण बीएसएफ का विमान उड़ान नहीं भर सका। जिसकी वजह से हमने लेह प्रशासन को एयर इंडिया की फ्लाइट में टिकट बुक करने को कहा था।

उन्होंने बताया कि लेह प्रशासन ने ही टिकट की व्यवस्‍था की थी और हमें यही जानकारी नहीं थी कि इसके लिए तीन यात्रियों को उतारा गया है। अपने दावे के के समर्थन में रिजीजू के दफ्तर ने निर्मल सिंह और शक्ति पाठक के पास की प्रतियां भी भेजी।

उन पास बोर्डिंग का वक्त 11.15 बजे लिखा गया था। जम्‍मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि उन्हें भी यात्रियों को उतारे जाने की जानकारी नहीं थी।

दिग्विजय ने भाजपा नेताओं के रवैये पर उठाया सवाल

flight delayed and 3 deboarded to make way for kiren rijiju

सप्ताह भर में ये दूसरा वाकया है जब बीजेपी नेताओं के कारण आम या‌त्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है। पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयर इं‌डिया की फ्लाइट रुकवा दी थी।

मंगलवार को एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 191 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने अधिकारियों के साथ अमेरिका जा रहे थे लेकिन उनके प्रधान सचिव अपना पासपोर्ट घर भूल आए। इस वजह से फ्लाइट 57 मिनट लेट हुई।

एयर इंडिया मुख्यालय में जब कंपनी के प्रवक्ता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तकनीकी एवं ऑपरेशनल वजहों से विमान देरी से उड़ सका।

भाजपा नेताओं के रवैये पर तंज करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बीजेपे के वीआईपी महाराजा फ्लाइट रुकवा रहे हैं, यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतरवा रहे हैं। ये उनका घमंड है। क्या प्रधानमंत्री इस पर चुप्पी तोड़ेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed