{"_id":"bfab23b4bc32c4a5b07be518b527edb8","slug":"fix-up-train-ticket-booking-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिक्स हुआ ट्रेन टिकट बुकिंग टाइम, जानें समय ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फिक्स हुआ ट्रेन टिकट बुकिंग टाइम, जानें समय
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Jun 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान होने वाली अफरातफरी रोकने के लिए रेल मंत्रालय की ओर से समय में किया गया परिवर्तन सोमवार से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके तहत अब एसी से सफर करने वाले मुसाफिर तत्काल टिकट की बुकिंग 10 से 11 बजे के बीच करा सकेंगे, जबकि गैर एसी के मुसाफिर 11 बजे के बाद टिकट की बुकिंग करा पाएंगे।
विज्ञापन
आम यात्रियों की सुविधा के लिए पहले आधे घंटे तक एजेंटों की बुकिंग पर प्रतिबंध रहेगा। अब तक तत्काल टिकट पर रिफंड की सुविधा नहीं थी, लेकिन जुलाई माह से इस टिकट पर भी 50 प्रतिशत रिफंड का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन