फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Five youth held for raping minor girl in Goa

मां से मिलाने के बहाने दोस्तों से कराया गैंगरेप

Fri, 19 Apr 2013 03:35 PM IST
पणजी/एजेंसी
पणजी/एजेंसी Updated Fri, 19 Apr 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
Five youth held for raping minor girl in Goa

जान-पहचान की लड़की को मां से मिलाने के बहाने दोस्तों से गैंगरेप करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला उत्तरी गोवा के एसोनारा इलाके का है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उस लड़की पर दोबारा संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक 20 से 21 वर्ष के बीच के हैं और उसमें से कुछ युवक होटल तथा सुरक्षा एजेंसी में काम करते हैं।

एक लड़का पीड़िता को जानता था उसने अपने घर में पीड़िता को मां से मिलने के बहाने बुलाया था लेकिन घर में पहले से ही उसके चार और साथी मौजूद थे।

लडकी ने घर के अंदर आते ही उन लोगों को शोर मचाने की धमकी दी तब उन लोगों ने लडकी को शीतल पेय में नशे की दवा मिला कर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गयी और उसके साथ सभी ने बारी-बारी बलात्कार किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने लड़की को धमकी दी की इस घटना के बार में किसी को कुछ बताया तो वे उसे बदनाम कर देंगे। लडकी ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया।

घटना के बाद आरोपी लडकी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगे लेकिन ल़ड़की ने कल सब कुछ अपनी मां को बता दिया।

लडकी की मां ने बीते दिन मापुसा पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी।

शिकायत के बाद पुलिस ने पांचों युवकों प्रजय बुगडे, संदेश उर्फ महादेव कानोलकर, कृष्णा नागवेकर, अर्पण कानोलकर और तुषार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed