{"_id":"66967e86-8157-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"five-year-old-girl-rape-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नही थमी दिल्ली में दरिंदगी, पांच साल की बच्ची से रेप ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नही थमी दिल्ली में दरिंदगी, पांच साल की बच्ची से रेप
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2013 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में एक बार फिर पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर है। सीमापुरी इलाके में मासूम को अगवा कर बाइक सवार बदमाशों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद बदमाश खून से लथपथ मासूम बच्ची को घर के पास छोड़ गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में पीड़िता की मां ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की मां के मुताबिक दो लोगों ने उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल में पुष्टि के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मासूम सोना (5) (बदला हुआ नाम) अपनी मां और दो भाई के साथ सीमापुरी इलाके में रहती है। मंगलवार करीब 11.30 बजे वह घर के पास खेल रही थी। इस बीच बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। सोना के मुताबिक बदमाश उसे सुनसान इलाके में ले गया।
विज्ञापन
वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोपहर करीब 1:30 बजे बदमाश बच्ची को घर के पास ही छोड़कर फरार हो गए। खून से लथपथ बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची। मां ने फौरन उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पाकर अस्पताल पुलिस भी पहुंच गई। बच्ची से पूछताछ और डॉक्टरी जांच के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। सीमापुरी थाना पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने बच्ची के साथ एक ही शख्स द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि की गई है।
चार माह पहले बच्ची की मां के साथ भी दुष्कर्म हुआ था इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। करीब पांच साल पहले बच्ची के पिता की मौत हो चुकी है।