फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Five Things Modi Did to Impress Obama

5 बातें, जिनसे मोदी ने ओबामा को खूब रिझाया

Tue, 27 Jan 2015 06:22 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
Five Things Modi Did to Impress Obama

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत में बतौर मुख्य अतिथि शरीक होने आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी और उन्हें रिझाने में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन


अपने सोने की आदत, खान-पान और पहनावे से लेकर मोदी ने हर वो बात साझा की जिससे ओबामा को रिझाने का भरसक प्रयास किया जा सकता था। हालांकि मोदी अपने इस प्रयास में काफी सफल भी रहे। जाने मोदी ने अपनी किन-किन बातों से ओबामा को प्रभावित करने की कोशिश की।
विज्ञापन


मोदी बोले वो कम सोते हैं
मोदी ने अपनी कम सोने की आदत से भी ओबामा को रिझाने की कोशिश की। हैदराबाद हाउस में चाय पर चर्चा के दौरान मोदी ने ओबामा से इस बात का खास तौर पर जिक्र किया। मोदी की यह बात ओबामा को न सिर्फ अच्छी लगी, बल्कि उन्होंने अपने अभिभाषण के दौरान मोदी की इस खूबी का जिक्र भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने बताई मगरमच्छ से लड़ाई की बात
मोदी ने ओबामा को अपने बचपन में मगरमच्छ से लड़ाई के वाकया भी सुनाया। ओबामा मोदी की इस बहादुरी भरे कारनामें से भी काफी प्रभावित हुए। अब तो मोदी से जुड़ा यह वाकया एक कॉमिक्स में भी प्रकाशित हो चुका है।

मैन्यू से भी की गई ओबामा को रिझाने की कोशिश

Five Things Modi Did to Impress Obama

भोज के मैन्यू में भी छाया रहा मोदी का नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबामा के स्वागत में रखे गए भोज के मैन्यू कार्ड में भी अपनी अहम उपस्थिति दर्ज कराकर उनको प्रभावित करने की कोशिश की। मोदी की मेजबानी में आयोजित किए गए इस भोज के मैन्यू कार्ड में हर जगह मोदी छपा हुआ था।

मैन्यू कार्ड की शुरुआत का पहला मैन्यू ही नदरु के गोलर था जो कि कमल के तने का बना हुआ तीखा कबाब था। मोदी ने ओबामा को गुजराती कढ़ी भी ऑफर की। वहीं मीठे में ओबामा के लिए विशेष तौर पर गाजर का हलवा तैयार करवाया गया था।

मिशेल से भी बेहतर ड्रेस पहनी मोदी ने

मोदी के पहनावे के मुरीद खुद ओबामा हो गए। उन्होंने यह तक कह डाला कि वो सोच रहे हैं कि आज के रात्रिभोज कार्यक्रम में वो मोदी कुर्ता पहने। यही नहीं मोदी ने ओबामा के आगमन वाले दिन की मेजबानी के दौरान तीन बार ड्रेस बदल डाली, जबकि दुनिया की फैशनेबल महिला मानी जाने वाली मिशेल इस दौरान महज दो बार ही अपनी पोशाक बदल पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed