फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   five terrorist killed in police encounter

तेलंगाना: मुठभेड़ में पांच आंतकी ढेर

Tue, 07 Apr 2015 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Apr 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
five terrorist killed in police encounter

तेलंगाना में पुलिस मुठभेड़ में स्थानीय आंतकी संगठन तहरीक घालबा-ऐ इस्लाम(टीजीआई) के संस्थापक विकारूद्दीन समेत पांच आतंकी मारे गए हैं। पीटीआई की खबर के मुताबिक घटना मंगलवार को तेलंगाना के वारंगल जिले केजनागांव के समीप हुई। पुलिस के मुताबिक घटना तक हुई जब आंतकियों को वरांगल सेंट्रल जेल से हैदराबाद कोर्ट ले जाया जा रहा था। आंतकियो ने पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


पुलिस दरोगा वी सतीश ने बताया कि तेलंगाना में तहरीक घालबा-ऐ इस्लाम(टीजीआई) आतंकी संगठन चला रहे विकारूद्दीन अहमद समेत पांच आतंकी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि वरांगल जेल से पेशी के लिए हैराबाद कोर्ट ले जाते वक्त आंतकियो ने पुलिस गिरफ्त से भागने के प्रयास में पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की है। पुलिस कार्रवाही में पांचों आंतकी मारे गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मारा गया स्थानीय आंतकी संगठन तहरीक घालबा-ऐ इस्लाम(टीजीआई) के संस्थापक विकारूद्दीन पर कई हत्या और बम ब्लास्ट के मामले दर्ज हैं। विकारूद्दीन पर हैदराबाद में वर्ष 2007 में एक पुलिस कर्मी की हत्या का मामला भी दर्ज है। वहीं 18 मई 2007 में हैदराबाद की ऐतिहासिक मस्जिद में एक प्रदर्शन्ा के दौरान हुए ब्लास्ट में भी विकारूद्दीन शामिल था। इस ब्लास्ट में नौ लोग मारे गए थे। पुलिस के मुताबिक विकारूद्दीन समेत मारे गए अन्य चार आतंकियो के खिलाफ भी हत्या और बम ब्लास्ट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed