फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   five pakistani suspected ISI agents

ISI के जासूसी रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2015 11:35 AM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
five pakistani suspected ISI agents

जम्मू और कोलकाता में पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बड़े जासूसी रैकेट का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा पकड़े गए दो जासूसों में बीएसएफ का एक जवान भी शामिल है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, मेरठ में सैन्य खुफिया दस्तावेजों के साथ पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस के तीन मददगार एजेंटों को कोलकाता एसटीएफ ने दबोच लिया है। इनसे साढ़े तीन लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी भी बरामद की गई। इनमें दो एजेंट 10 साल से आईएसआई के संपर्क में थे।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य आरोपी अब भी सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त से बाहर है। इस तरह बीते कुछ दिनों में आधा दर्जन से ज्यादा आईएसआई के एजेंट दबोचे जा चुके हैं।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा पकड़े गए जासूसों की पहचान जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी कैफेतुल्लाह खान उर्फ मास्टर राजा (44) और बीएसएफ हवलदार अब्दुल रशीद के रूप में हुई है। दोनों रिश्तेदार हैं। कैफेतुल्लाह आईएसआई के इशारे पर भारतीय सुरक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेज को ईमेल, वाइबर और वाट्सएप के जरिये पाकिस्तान भेज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भारत में जासूसी रैकेट चला रही है। उसका संचालक कैफेतुल्लाह राजौरी जिले में गांव कलाई, पीएस मंजाकोट से जासूसी कर रहा है।

दिल्ली, जम्मू कश्मीर और कोलकाता में पांच दबोचे गए

five pakistani suspected ISI agents

बृहस्पतिवार को कैफेतुल्लाह को जम्मू से भोपाल जाते समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस कस्टडी में सौंप दिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर जम्मू-कश्मीर गई। अपने गांव के एक स्कूल में लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद पर तैनात कैफेतुल्लाह 2013 में पाकिस्तान गया था, जहां उसकी मुलाकात आईएसआई के कुछ अधिकारियों से हुई।

उन्होंने कैफेतुल्लाह को भारतीय सुरक्षा (सुरक्षा बलों की तैनाती और वायु सेना के ऑपरेशन की जानकारी) से जुड़ी अहम जानकारियां पाकिस्तान भेजने के लिए राजी कर लिया। लौटकर उसने बीएसएफ की इंटेलीजेंस विंग में तैनात रशीद को अपने साथ मिला लिया। पूछताछ के बाद कैफेतुल्लाह की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को जम्मू-कश्मीर से रशीद को भी दबोच लिया।

दोनों के पास से कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। आशंका है कि कैफेतुल्लाह के कुछ और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में जासूस हैं। पुलिस उनका पता लगा रही है। दोनों के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पाक खुफिया एजेंसी को भेजते थे अहम जानकारी

five pakistani suspected ISI agents

दूसरी ओर, शुक्रवार को गिरफ्तार पाक जासूस मोहम्मद इजाज से पूछताछ के बाद यूपी एसटीएफ की एक टीम रात में ही कोलकाता रवाना हो गई थी।

कोलकाता के एक वरिष्ठ एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने रविवार को दक्षिणी कोलकाता के इकबालपुर थाना क्षेत्र से इरशाद अंसारी (51), उसके बेटे अशफाक अंसारी (23) और उसके रिश्तेदार मोहम्मद जहांगीर को गिरफ्तार किया।

कोलकाता एसटीएफ ने इरशाद से दो लाख और उसके बेटे अशफाक एवं जहांगीर से डेढ़ लाख रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट भी बरामद किए।

पुलिस ने दावा किया कि इरशाद और जहांगीर आईएसआई से 10 साल से अधिक समय से जुड़े हुए हैं। इरशाद और जहांगीर के रिश्तेदार कराची में हैं और उन्हीं के जरिए ये आईएसआई से जुड़े थे। बीए के छात्र अशफाक के संबंध में अभी पूरी जानकारी हासिल की जानी है।

एसटीएफ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में संविदा मजदूर है। कोलकाता पुलिस यूपी एसटीएफ के संपर्क में है।

सीओ एसटीएफ अनित कुमार ने बताया कि इजाज की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। उधर, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के लिए रविवार को एसटीएफ की एक टीम तुरंत कोलकाता रवाना कर दी गई है।

इजाज से पूछताछ अहम साबित हुई

five pakistani suspected ISI agents

शुक्रवार को यूपी एसटीएफ ने पाक जासूस मोहम्मद इजाज को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी अहम साबित हुई। पूछताछ में इजाज ने बताया कि कोलकाता पहुंचकर वह मोहम्मद इरशाद अंसारी निवासी मटीयाबुर्ज साउथ 24 परगना पश्चिम बंगाल से मिला था।
 
इरशाद उसके भाई इरफान और उसके बेटे अशफाक ने अपने एक रिश्तेदार जहांगीर निवासी कसाईपाड़ा कोलकाता के माध्यम से उसके जूनियर हाईस्कूल के फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी वोटर कार्ड, राशन कार्ड बनवाने के अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का खाता भी खुलवाया था।

पाक जासूस इजाज के अलावा इरशाद, इरफान, अशफाक और जहांगीर के खिलाफ मेरठ के सदर बाजार थाने में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की कई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed