फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   five men arrested in gurgaon gangrape case

गुड़गांव गैंगरेप: पांच आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद

Fri, 28 Jun 2013 11:46 AM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
गुड़गांव/ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
five men arrested in gurgaon gangrape case

गुड़गांव में चलती कार में दो युवतियों से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। अन्य तीन आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने कहा है कि अब तक की जांच से सामूहिक दुष्कर्म से इनकार नहीं किया जा सकता। दोनों युवतियों की उम्र 27 साल के करीब है और वे सहेलियां हैं।
विज्ञापन


चलती कार में दो महिलाओं से 2 घंटे तक रेप
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि हर दिन की तरह वह किराए की कैब लेकर बुधवार की रात करीब 11:30 बजे एमजी रोड के क्लब 18 पब पहुंचीं। फिर वहां से रात 12 बजे अपने घर लौटने को निकलीं। उन्होंने एमजी रोड से वह कार 300 रुपए किराए पर ली थी।

युवतियों ने बताया कि ड्राइवर पहले कार इफको चौक की तरफ ले गया। फिर वहां से दिल्ली की ओर मुड़ गया। रास्ते में पहली रेड लाइट पर कार में दो युवक सवार हो गए। उसके बाद कार फरीदाबाद रोड की ओर मुड़ गई।

gurgaon gangrape
















दोनों युवतियों का कहना है कि करीब दो घंटे तक उनके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई।

करीब ढाई बजे सेक्टर 57 के पास जब कार में से एक व्यक्ति लघुशंका के लिए उतरा तो मौका देखकर उनमें से एक युवती कूद कर पास खड़े एक निजी सुरक्षा गार्ड के पास पहुंच गई।

उसने उसके मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। इससे कार में सवार आरोपी घबरा गए और दूसरी युवती को 10-15 मिनट बाद एमजी रोड के सहारा मॉल के पास उतार कर फरार हो गए।


उसके बाद किसी तरह दोनों सहेलियां बृहस्पतिवार तड़के 4:30 बजे गुड़गांव के सिविल अस्पताल पहुंचीं। प्राथमिक उपचार के बाद अपनी आपबीती सेक्टर-29 थाना पुलिस को सुनाईं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पूरी वारदात में कुल आठ लोग शामिल हैं। इनमें से पांच एक इंडिका कार में कोरोला कार के पीछे चल रहे थे। पुलिय ने पांच आरोपियों हरीश खां, देवेंद्र, देवेंद्र कुमार, प्रमोद और सतीश को गिरफ्तार किया है। कोरोला कार भी बरामद हो गई है।

ये सभी आरोपी एमजी रोड के नाथुपुर में किराए के मकान में रहते हैं। वे विभिन्न कंपनियों में कैब ड्राइवर हैं। वे स्टाफ को छोड़कर अक्सर मौज-मस्ती के लिए कंपनी की गाड़ी लेकर निकल पड़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed