फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Five Indian women got place on Forbes billionaire list

दुनिया की अरबपती महिलाओं में कौन हैं पांच भारतीय?

Wed, 04 Mar 2015 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Mar 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
Five Indian women got place on Forbes billionaire list

फोर्ब्स के इस साल के अरबपतियों की सूची में पांच भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। हालांकि इस साल महिलाओं ने ज्यादा संख्या में इस सूची में जगह बनाई है फिर भी उनकी संख्या कुल दावेदारों का महज 11 फीसदी ही है।

विज्ञापन


अरबपति महिलाओं की सूची में सावित्री जिंदल परिवार को 283वां स्थान मिला है। साल 2015 के आकड़ों के मुताबिक उनके पास करीब 5.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। साल 2014 में उनकी संपत्ति करीब 4.9 बिलियन थी। सावित्री जिंदग ओ पी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं।
विज्ञापन


इस साल फोर्ब्स की सूची में जगह बनाने वाली महिलाओं की संख्या पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। पिछले साल सिर्फ दो भारतीय महिलाएं ही इस सूची में अपना स्थान बनाने में सफल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक रुप से इस साल के अरबपतियों की सूची में महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इस साल फोर्ब्स ने कुल 1,826 अरबपतियों की सूची जारी की है। इसमें करीब 197 महिलाएं है। साल 2014 में इनकी संख्या सिर्फ 172 थी।

इंदू, अनू और मजूमदार भी सूची में शामिल

Five Indian women got place on Forbes billionaire list

मीडिया समूह बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की चेयरपर्सन इंदू जैन को इस सूची में 603वां स्थान मिला है। उनकी कुल संपत्ति करीब 3.1 बिलियन डॉलर के आसपास आंकी गई है।

इसी बीच तीन साल के लंबे अंतराल के बाद अनू आगा ने एक बार फिर से अपने अरबपति वाले रुतबे को हासिल किया है। यह सब उनकी इंजीनियरिंग फर्म थर्मेक्स के शेयरों में उछाल के चलते हुआ है।

इस कंपनी में वो 62 फीसदी शेयरों की हिस्सेदारी रखती हैं। अनू आगा को इस सूची में 1,312वां स्थान हासिल हुआ है और उनकी कुल संपत्ति 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

इस सूची में अगला नाम विनोद गुप्ता का है जिन्हें करीब 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सूची में 1533वां स्थान मिला है। वो कीमत राय गुप्ता की पत्नी हैं। साल 2014 में उनके पति की मौत हो गई थी। उनकी कंपनी हैवेल्स इंडिया के शेयरों में पिछले साल ही 74 फीसदी उछल गए थे।

फोर्ब्स की सूची में पांचवीं भारतीय महिला का नाम है किरण मजूमदार-शॉ। वो बॉयकॉन की संस्थापक हैं। यह भारत की सबसे तेज कारोबार करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की बायोफॉर्मा फर्म है। उन्हें 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सूची में 1,741वां स्थान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed