{"_id":"e4d5f2a0971b61fa53820aba0db5ae5e","slug":"five-died-in-accident-in-up-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दर्दनाक हादसे में किसी की गर्दन कटी तो किसी का हाथ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी: दर्दनाक हादसे में किसी की गर्दन कटी तो किसी का हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 12 Feb 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर के पास बुधवार की शाम ट्रक और टेंपो की टक्कर में महिला सहित पांच की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएम, एसपी और एडीएम अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि दुर्घटना बीमा और पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक आश्रितों को सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे से बुधवार की शाम कुछ लोग टेंपो से मधुपुर की ओर जा रहे थे। गेंगुआर गांव के पास टेंपो चालक ने डिवाइडर के पास वाहन को मोड़ना चाहा। इस दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक से टेंपो की सामने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इसमें टेंपो के परखचे उड़ गए और सुनीता (40) पत्नी स्व. मुन्ना निवासी मधुपुर, टेंपो चालक ओमप्रकाश पांडेय (40) पुत्र श्रीराम पांडेय निवासी बहुअरा बंगला, घायल विष्णु की मां मीता (35) और भाई बबुआ (2) की मौत हो गई। मीता की गर्दन और बबुआ का एक हाथ कटकर अलग हो गया था।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इस दौरान घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल घनश्याम (20) निवासी दानुगड़ा थाना चकरघट्टा जिला चंदौली को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया, लेकिन हिंदुआरी पहुंचने पर उसने भी दम तोड़ दिया।
जबकि अन्य घायल राकेश (19) पुत्र दादे निवासी दानुगड़ा चकरघट्टा, चंदा (35) पत्नी भोला, उसकी पुत्री पूजा (18) निवासी बहेरवा थाना राबर्ट्सगंज और विष्णु (5) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विष्णु कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल सका है।
हादसे की सूचना पर डीएम डीके सिंह, एसपी शिवशंकर यादव, एडीएम मनीलाल यादव, सीएमओ डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी रामयज्ञ, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने सीएमओ को घायलों के बेहतर उपचार का निर्देश दिया। सभी शवों का जल्द पोस्टमार्टम कराने के लिए भी कहा।