{"_id":"ced5f95e-18f2-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"five-crpf-jawans-killed-in-naxal-attack-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में नक्सली हमला, CRPF के 5 जवान शहीद ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिहार में नक्सली हमला, CRPF के 5 जवान शहीद
पटना/ एजेंसी
Updated Thu, 18 Oct 2012 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सलियों ने बिहार के डुमरिया थाने के अंतर्गत आने वाले बरहा गांव के समीप आईईडी विस्फोट कर एक बारुदी सुरंग रोधी वाहन को धमाके से उड़ा दिया है। इस हादसे में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए है और कई अन्य घायल हुए है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत जवानों में निरीक्षक रामजी, हवलदार लाल बाबू, सिपाही विक्रमादित्य यादव और अशोक निराला शामिल है।
हुसैन ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से पटना मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। वहीं कुछ जवानों को नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि एक जवान अभी भी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है।
जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली अतिरिक्त पुलिस बल के साथ शेरघाटी के अनुमंडल अधिकारी राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वहां का जायजा लिया। हमला करने के बाद नक्सलियों ने जवानों के हथियार लूटे या नहीं अभी इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है।