{"_id":"426b1ab32706656bc9731fc22b8e91b0","slug":"five-arrested-in-gang-rape-case-with-research-student-of-japan-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी छात्रा से रेप मामले में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जापानी छात्रा से रेप मामले में पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 04 Jan 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता पुलिस ने पर्यटक वीजा पर भारत पहुंची एक जापानी शोध छात्रा के साथ एक महीने से ज्यादा समय तक विभिन्न शहरों में बलात्कार करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को बिहार के बोधगया से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
महानगर के पार्क स्ट्रीट थाने में इन युवकों के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी, जबरन कैद में रखने, आपराधिक साजिश, अपहरण और धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने शोध छात्रा के साथ कोलकाता के अलावा दीघा और बिहार के बोधगया में बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि इन युवकों ने छात्रा के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 76 हजार रुपये भी निकाले थे। छात्रा 20 नवंबर को कोलकाता पहुंची थी।
विज्ञापन
दो युवकों ने गाइड के तौर पर उससे दोस्ती बढ़ाई और फिर उसे घूमाने के बहाने दीघा ले जाकर उससे बलात्कार किया। उसके बाद गिरोह के दूसरे सदस्य उसे बोधगया ले गए। वहां भी उसके साथ बलात्कार किया गया।
यह सिलसिला एक महीने तक चलता रहा। बाद में उसे बनारस जाने वाली एक बस में बिठा दिया गया। लेकिन दोषियों को सबक सिखाने के मकसद से वह युवती बनारस से क्रिसमस पर कोलकाता लौटी और कौंसुलेट को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी।