फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   five army jawans arrested for molesting a girl

असमः युवती से छेड़छाड़ में 5 जवान गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2013 08:54 PM IST
डिब्रूगढ़/एजेंसी
डिब्रूगढ़/एजेंसी Updated Sat, 15 Jun 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
five army jawans arrested for molesting a girl

असम के डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन पर किशोर युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में सेना के 5 जवानों को गिरफ्तार किया गया और शनिवार को इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पड़ोसी जिले लखीमपुर जिला निवासी युवती अपने भाई के साथ गुवाहाटी से कामख्या एक्सप्रेस द्वारा बृहस्पतिवार देर रात डिब्रूगढ़ पहुंची और दोनों अलग-अलग रेस्ट रूम में चले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान 58 इंजीनियर्स रेजिमेंट के 5 जवानों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। जवानों ने पहले लड़की के भाई को रेस्ट रूम में बंद कर दिया और उसके बाद युवती के रेस्ट रूम में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों ने वहां पर युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर वहां पहुंचे लोगों ने युवती को बचाया और जवानों की जमकर पिटाई की। हालांकि इस बीच एक जवान फरार हो गया और लोगों ने 4 जवानों को पुलिस के हवाले कर दिया।

फरार जवान को सेना ने पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद इन सभी को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed