{"_id":"364fb792-ef11-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"first-time-bjp-announce-zonal-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में पहली बार दी जाएंगी ये बड़ी जिम्मेदारियां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा में पहली बार दी जाएंगी ये बड़ी जिम्मेदारियां
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
Updated Thu, 18 Jul 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह को आगामी लोकसभा के सियासी महाभारत को जिताने का पूरा जिम्मा सौंपने के बाद भाजपा अब अन्य बड़े नेताओं को भी ‘कामकाज’ सौंपेगी।
विज्ञापन
इसके लिए पहली बार पार्टी संगठन में जोनल इंचार्ज बनाए जा रहे हैं। पार्टी के संसदीय बोर्ड की बृहस्पतिवार को होने जा रही बैठक के एजेंडे में चुनाव अभियान समिति व इसकी उप समितियों के गठन के साथ ही जोनल इंचार्ज बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है।
विज्ञापन
भाजपा में अभी तक प्रदेश प्रभारी ही अपने-अपने राज्यों का कामकाज देखते रहे हैं, लेकिन अब जोनल इंचार्ज को पूरा क्षेत्र सौंपा जा रहा है।
मसलन, यदि किसी को पूर्वोत्तर का इंचार्ज बनाया जाता है तो वह पूर्वोत्तर से सभी आठ राज्यों को देखेगा।
सूत्रों के अनुसार पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी व वेंकैया नायडू के साथ ही लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज व राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली को जोनल इंचार्ज बनाकर उनके जिम्मे कई राज्य सौंपे जाने की योजना है।
विज्ञापन
उनके क्षेत्र के तहत आने वाले प्रदेशों के प्रभारी जोनल इंचार्ज के नेतृत्व में काम करेंगे। पूर्व अध्यक्ष डा. मुरली मनोहर जोशी को चुनाव घोषणापत्र बनाने का काम सौंपने की योजना है।
पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को होने जा रही संसदीय बोर्ड की बैठक में जोनल इंचार्ज बनाने की योजना को हरी झंडी मिल सकती है।
इसके साथ ही मोदी को भी उनकी टीम मिल जाएगी। इसमें पार्टी के सभी महासचिवों के साथ ही उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी को रखा जा सकता है।
अभियान समिति को लगभग आधा दर्जन उप समितियां भी मिलेंगी। इनमें प्रचार, चुनाव प्रबंधन, सोशल मीडिया, युवा मामले व संगठनात्मक मामलों से संबंधित समिति व चुनाव घोषणा समिति आदि प्रमुख हैं।
बैठक में शामिल होने मोदी भी दिल्ली आ रहे हैं। बोर्ड वैसे तो मुख्य तौर पर चुनावी तैयारी पर विचार-विमर्श करेगा, लेकिन इस मौके पर संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा होगी।