फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   First Smart city developing in gujrat.

गुजरात में बन रहा है देश का पहला स्मार्ट शहर, ये होंगी खूबियां

Thu, 16 Apr 2015 01:55 PM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
First Smart city developing in gujrat.

भारत की बढ़ती हुई शहरी आबादी की जरूरतों के लिए सरकार ने 100 स्मार्ट शहरों को विकसित करने की योजना बनाई है और इस तरह की शुरुआत गुजरात में साबरमती नदी के किनारे पर हो चुकी है। यहां शायद देश की पहली स्मार्ट सिटी बनेगी।

विज्ञापन


यहां अब तक पूरा भूमिगत इन्फ्रास्ट्रक्चर बन चुका है और दो ऑफिस ब्लॉक भी तैयार खड़े हैं। पूरे महानगर में बड़े टावर होंगे। नलों में पीने के पानी की बेहतर सप्लाई होगी। स्वचालित कचरा संग्रह मशीनरी होगी और निर्बाध बिजली सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


भारत में शहरी आबादी 2050 तक 40 करोड़ बढ़ कर 81 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। इससे ज्यादा शहरीकरण अब तक सिर्फ चीन में हुआ था। देश के कई शहरों में जिस तेजी से आबादी बढ़ी है उससे लगता है कि शहरों में आने वाले दिनों में दबाव बढ़ेगा और इसके लिए स्मार्ट शहरों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनेंशियल हब में 'स्मार्ट सिटी' की झलक

First Smart city developing in gujrat.

पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 2022 तक देश में 100 स्मार्ट शहर बनाने का वादा किया था।

केपीएमजी कंस्ल्टेंट्स के मुताबिक मोदी की इस योजना पर 65 लाख करोड़ डॉलर खर्च होंगे और रोजगार के बाजार में आने वाले करोड़ों नौजवानों को काम मिलेगा।

मोदी की यह योजना भले ही शुरुआती दौर में हो लेकिन गांधीनगर के बाहर स्मार्ट सिटी ने आकार लेना शुरू हो गया है और संभवत: इसमें आपको भारत के शहरी भविष्य की झलक दिख जाएगी।

गुजरात का फाइनेंस हब शहर गुजरात इंटनेशनल फाइनेंस टेक सिटी इसी तरह का स्मार्ट शहर होगा, जहां फाइनेंशियल मार्केट से जुड़ी कंपनियां अपना केंद्र बनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed