{"_id":"54524949cc5161d6b4cabc3392639ff5","slug":"first-lady-of-india-shubra-mukherjee-dies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा का निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा का निधन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Aug 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का निधन हो गया है। वे 74 साल की थीं। उनका निधन सुबह 10:51 बजे सेना के आरआर अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। राष्ट्रपति भवन से इस बात की जानकारी ट्ववीटर के जरिए दी गयी है।
उल्लेखनीय है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद नौ दिन पूर्व आरआर अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उस वक्त राष्ट्रपति ओडिशा दौरे पर थे। वह अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट आए थे। तब से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। सुबह उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
उनका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गयी है।
शुभ्रा मुखर्जी का जन्म आज के बांग्लादेश में स्थित जसौर में 17 सितंबर 1940 को हुआ था। 13 जुलाई 1957 को उनकी शादी प्रणब मुखर्जी से हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
शुभ्रा मुखर्जी रवींद्र संगीत की गायिका थीं और पेंटर भी थी। उन्होंने दो किताबें भी लिखी थीं। इस दुखद खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है।