{"_id":"3d109ef0-8816-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"first-all-woman-post-office-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में खुला पहला महिला पोस्ट ऑफिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देश में खुला पहला महिला पोस्ट ऑफिस
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं का सशक्तिकरण करने की रस्म निभाई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री कपिल सिब्बल ने पहले महिला पोस्ट ऑफिस की शुरुआत की है।
राजधानी दिल्ली के शास्त्री भवन में खुले इस डाकघर में सभी कर्मचारी महिलाएं ही हैं। सरकार ने इस तरह की और भी शाखाएं खोलने का भी ऐलान किया है।
सरकार पिछले साल 16 दिसंबर को हुए दिल्ली गैंग रेप के बाद देशभर में बने माहौल को देखते हुए महिलाओं के प्रति अपनी जागरूकता दिखाने की तमाम कोशिश कर रही है।
आर्थिक बजट में महिला बैंक बनाने के ऐलान के बाद अब सरकार ने पहला महिला पोस्ट ऑफिस खोल दिया है। कपिल सिब्बल ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि नए डाकघर का संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी करेंगी और बाकी डाकघरों में मौजूद सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
सिब्बल ने कहा कि यह देश का पहला डाकघर है, जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। इस तरह के डाकघर हर महानगर में खोलने की योजना है और बाद में उन शहरों में इसे खोला जाएगा, जहां कामकाजी महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इसके लिए लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और बंगलूरू की पहचान की जा चुकी है।
विज्ञापन