{"_id":"f9291246-5e74-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"firm-focused-on-portal-will-continue-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल पर केंद्रित पोर्टल आज होगा जारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अटल पर केंद्रित पोर्टल आज होगा जारी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर तैयार पोर्टल मंगलवार को आम लोगों के लिए जारी हो जाएगा। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज इस पोर्टल का लोकार्पण करेंगी। भाजपा ‘समग्र अटल’ योजना के तहत वर्ष 2013 के लिए वाजपेयी के चित्रों वाली ‘अटल डायरी’ पहले ही कर चुकी है, और अब उन पर केंद्रित पोर्टल भी तैयार है।
विज्ञापन
इस योजना का संभाल रहे भाजपा नेता सहस्रबु्द्धे ने कहा कि ‘समग्र अटल’ योजना के तहत उनके भाषण, चित्र, लेख आदि को पुस्तकों व डिजिटल माध्यम से संकलित किया जा रहा है। एनडीएमसी सभागार में मंगलवार शाम यह पोर्टल जारी किया जाएगा। भाजपा की समग्र अटल योजना को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी से भी जोड़ा जा रहा है। इस चुनाव से पहले भाजपा वाजपेयी को लेकर एकत्रित सामग्री को आम लोगों तक उपलब्ध कराना चाहती है। इसके अलावा भाजपा वाजपेयी को भारत रत्न दिये जाने की मांग पहले से ही करती आ रही है।
विज्ञापन