फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Firing on policemen in Amroha.

दबिश के दौरान पुलिसकर्मी पर फायरिंग, हालत गंभीर

Tue, 21 Jul 2015 07:50 AM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 07:50 AM IST
विज्ञापन
Firing on policemen in Amroha.

अमरोहा में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एमडीए कालोनी में झगड़े के आरोपी ने देररात करीब एक बजे दबिश के दौरान पुलिस पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। एसपी ने रात में ही मौका मुआयना किया। घटना से कालोनी में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन


हाईवे किनारे स्थित एमडीए कालोनी में रविवार को दिन में सिहाली निवासी 24-25 युवक हंगामा कर रहे थे। इस पर कालोनी के जफर ने हवाई फायरिंग कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की थी। इस पर युवकों की ओर से भी फायरिंग की गई। इससे कालोनी में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर युवक भाग गए थे। कालोनीवासियों ने चौपला चौकी पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने देररात सिहाली निवासी अबरार की तहरीर पर जफर, उसके बेटे नावेद और बंटी के खिलाफ मारपीट, फायरिंग और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

आरोपी को भेजा गया जेल

Firing on policemen in Amroha.

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रात करीब एक बजे पुलिस टीम जफर को गिरफ्तार करने कालोनी पहुंची। पुलिस को देखकर जफर ने भागने की कोशिश की। लेकिन घर के बाहर खड़े जीप चालक सिपाही राजेंद्र सिंह यादव ने उसे पकड़ लिया।

आरोप है कि जफर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से सिपाही पर फायर झोंक दिया। गोली सिपाही के पेट में जाकर लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इस बीच पुलिस ने जफर को पकड़ लिया। घायल सिपाही को पहले मेरठ और फिर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। घायल सिपाही शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाने के फत्तेहपुर का रहने वाला है।

उधर, एसपी संजीव त्यागी ने रात में ही मौका मुआयना किया। चौकी इंचार्ज चौपला विजय यादव की तहरीर पर जफर के खिलाफ पुलिस टीम से मारपीट और गोली चलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि एक मुकदमा लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग करने का भी लिखा गया है। घटना से कालोनी में दहशत फैली है।

पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मैं रात में ही मौके पर गया था। सिपाही का इलाज दिल्ली में कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। घटना में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed