फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   firing on Muslims protesting at aagra

गोकशी का विरोध कर रहे मुस्लिमों पर फायरिंग, पथराव

Sat, 30 Jan 2016 03:37 AM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 03:37 AM IST
विज्ञापन
firing on Muslims protesting at aagra

नाई की मंडी में शुक्रवार रात करीब दस बजे कुछ मुस्लिमों ने गोकशी का विरोध कर अनूठी मिसाल पेश की। इसके लिए उन्हें गोकशों के जानलेवा हमले का भी सामना करना पड़ा। गोकशों ने उन पर चाकू से वार किए।

विज्ञापन


साथ ही पथराव और फायरिंग भी की। इससे तीन लोग घायल हो गए। दुस्साहसी हमलावरों ने पुलिस के सामने भी दो फायर किए। फिर तमंचे लहराते भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


नाई की मंडी में मोहल्ला तोपखाना में नाले के पास गोकशों ने कट्टीखाना बना रखा है। पास ही के मोहल्ले गालिबपुरा में उनके घर हैं।

आरोप है कि रात दस बजे रिजवान और सलीम पड्डा समेत आठ-दस लोग गाय लेकर कट्टीखाना पहुंचे ही थे कि गालिबपुरा निवासी कादिर, जाकिर और नसीम ने उनका विरोध किया। कादिर उनसे गाय छीनकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्से में आए रिजवान और उसके साथी उनके पीछे चाकू लेकर दौड़े। उन्होंने गालिबपुरा में उन पर पथराव किया, कांच की बोतलें फेंकी और तीन राउंड फायर भी किए।

पुलिस के सामने भी की फायरिंग, तमंचे लहराते हुए भागे

firing on Muslims protesting at aagra

तभी सूचना पर डिवीजन चौकी इंचार्ज दो सिपाहियों को लेकर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके सामने भी दो फायर किए।
फायरिंग से वहां देर रात खुला रहने वाला बाजार बंद हो गया।

एसपी सिटी आरके सिंह और आसपास के चार थानों की पुलिस पहुंची। कादिर ने मौके पर ही रिजवान, सलीम पड्डा, वकील, राशिद, परवेज, सिम्मो के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी ने बताया कि राशिद पक्ष ने गोकशी के विरोध पर पथराव और फायरिंग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed