फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   firing on first anniversary of charlie hebdo

'शार्ली एब्दो' की बरसी पर गोलीबारी, एक की मौत

Fri, 08 Jan 2016 05:42 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 05:42 AM IST
विज्ञापन
firing on first anniversary of charlie hebdo

फ्रांस की पुलिस ने कथित रूप से पुलिस स्टेशन पर हमले की कोशिश कर रहे एक आदमी को गोली मार दी है। पुलिस के मुताबिक़ यह कथित हमला गुरुवार को शार्ली एब्दो पर हमले की वर्षगांठ पर किया गया।

विज्ञापन


7 जनवरी, 2015 को फ्रांस की मशहूर व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो पर चरमपंथी हमला हुआ था, जिसमें 17 लोग मारे गए थे. इनमें तीन पुलिसकर्मी थे।

अधिकारियों के मुताबिक़ कथित हमलावर के पास चाकू था और उसने नकली आत्मघाती जैकेट पहन रखी थी। हमले से कुछ मिनट पहले फ़्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद पिछले साल चरमपंथी हमलों के दौरान पुलिस के साहस की तारीफ़ कर रहे थे।

विज्ञापन

राष्ट्रपति ओलांद ने दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

firing on first anniversary of charlie hebdo

राष्ट्रपति ओलांद का कहना था कि उनकी सरकार 5000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर रही है, साथ ही खुफ़िया एजेंसी को मज़बूत बनाने के इरादे से उसमें 2000 नौकरियां भी निकलेंगी।

राष्ट्रपति के भाषण के कुछ ही देर बाद उत्तरी फ्रांस के 18वें प्रांत से गोलीबारी की ख़बर आई। अधिकारियों के मुताबिक़ कथित हमलावर 'अल्लाहो-अकबर' चिल्ला रहा था।

पिछले साल चरमपंथी हमलों में पुलिस ने तीन हमलावरों को मार दिया था। सवाल उठ रहे हैं कि कहीं अब भी कथित जिहादी और मध्य पूर्व से ताल्लुक रखने वाले फ्रांस में तो मौजूद नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed