मैनपुरी: चुनावी रंजिश में फायरिंग, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुर के गांव गग्गरवाला में प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो प्रत्याशियों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
फायरिंग के दौरान ही पुलिस भी पहुंच गई लेकिन अतिरिक्त फोर्स आने तक गांव में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। बाद में पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने शव कब्जे में नहीं लेने दिया।
घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है। गांव में एक दिसंबर को ग्राम पंचायत के लिए वोट पड़े थे। यहां से दीपू यादव और अजेंद्र यादव प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। अजेंद्र के पिता दो बार प्रधान रह चुके हैं। निवर्तमान प्रधान भी वही हैं।
भारी फोर्स के आने पर भागे दोनों पक्ष के लोग
प्रांतीय रक्षक दल में शामिल गांव के रामवीर सिंह यादव ने अजेंद्र के पक्ष में वोट डलवाए, इससे दीपू नाराज था। हत्या के एक मामले के आरोपी दीपू ने गुरुवार शाम उन लोगों की पिटाई कर दी, जिन्होंने रामवीर के कहने पर अजेंद्र को वोट दिया।
जब रामवीर ने विरोध किया तो दीपू और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तभी अजेंद्र भी साथियों संग आ पहुंचे और उनमें लगभग आधा घंटा फायरिंग हुई। गांववालों के समझाने पर दोनों पक्ष शांत हो गए। रात करीब आठ बजे दीपू अपने साथी फक्कड़िया निवासी दिखतमई के साथ रामवीर के घर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी।
जैसे ही रामवीर, उसका भाई कैलाश, भूरे व अन्य लोग बाहर आए, दोनों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से रामवीर की वहीं मौत हो गई। भाई भूरे व तीन अन्य लोग घायल हो गए। रामवीर पक्ष की जवाबी फायरिंग पर दीपू और फक्कड़िया भाग निकले। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि सीओ भोगांव के नेतृत्व में फोर्स गांव भेजी गई है।