फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   firing inside gurgaon hospital

गुड़गांव: अस्पताल में पिता-पुत्र पर बरसाई गोलियां

Tue, 11 Dec 2012 09:35 PM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
गुड़गांव/ब्यूरो Updated Tue, 11 Dec 2012 09:35 PM IST
विज्ञापन
firing inside gurgaon hospital

गुड़गांव के अस्पताल में मंगलवार को हुई गोलीबारी ने पूरे शहर को सन्न कर दिया। खांडसा गांव में प्रॉपर्टी विवाद में एक गुट ने अस्पताल में घुसकर पिता-पुत्र को गोली मार दी।

विज्ञापन


दोनों को गंभीर हालात में मेडिसिटी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इससे पहले दोनों गुटों में मारपीट भी हुई। मारपीट में सतबीर नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सतबीर का बेटा जोगिंद्र उर्फ जॉनी उसे गांव के ही सनराइज अस्पताल में भर्ती कराने आया था। उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा था। उसी वक्त दूसरे गुट के आठ-नौ लोगों ने पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जोगिंद्र के सिर और पैर में गोली लगी है, जबकि सतबीर के कंधे में। मारपीट के दौरान उसके सिर में गंभीर चोटें भी आई हैं। पुलिस ने बसंत, कालू, मनोज, मोहन, रामौतार और राजेंद्र सहित तीन-चार और लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

डीसीपी क्राइम महेश्वर दयाल ने बताया कि खांडसा गांव में डेढ़ साल पहले जोगिंद्र और मनोज में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ था। इसमें मनोज की शिकायत पर जोगिंद्र और उसके चचेरे भाई रविंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।


मंगलवार को सुनवाई के बाद दोनों गुट गांव में पहुंचे और आपस में भिड़ गए, जिसमें सतबीर घायल हो गया। उसे उसका बेटा और पहले से दर्ज मामले का आरोपी जोगिंद्र उर्फ जॉनी सनराइज अस्पताल में भर्ती कराने आए थे। उसी दौरान दूसरे गुट के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पांच गोलियां दागीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed