फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Uttar Pradesh - Tension in UP after Girl Exterminating Case

यूपी: लड़की भगाने के विवाद में 5 घर फूंके, 9 घायल

Wed, 08 Oct 2014 02:25 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh - Tension in UP after Girl Exterminating Case

अमरोहा के क्षेत्र के सुल्तानपुर में डेढ़ माह पूर्व लड़की भगाने के बाद से सुलग रहा विवाद मंगलवार को सड़कों पर आ गया। करीब चार घंटे हुई फायरिंग और पथराव में नौ लोग घायल हो गए। पांच घरों में आग लगा दी गई।

विज्ञापन


पूरी घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। एसपी और एएसपी ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। दो पक्षों में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सुल्तानपुर में करीब डेढ़ माह पूर्व गांव के काजिम खां की पुत्री नन्ही अपनी ही बिरादरी के आमिर खां के साथ चली गई थी। काजिम ने आमिर समेत नौ लोगों के खिलाफ लड़की के अपहरण की रिपोर्ट लिखा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की बरामद कर ली। जब उसे कोर्ट में पेश किया तो उसने आमिर के पक्ष में बयान दिए। बाकी आरोपियों को भी निर्दोष बताया। कोर्ट ने लड़की को आमिर के साथ जाने की इजाजत दे दी।

गांव में फायरिंग, लोग रहे दहशत में

Uttar Pradesh - Tension in UP after Girl Exterminating Case

आमिर पक्ष ने फैसला हो जाने पर लड़की को मां के साथ जाने दिया। यह फैसला आमिर पक्ष को नागवार लगा। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बिरादरी के ही हबीब खां की बेटी शमा (15) नल पर पानी भर रही थी।

आरोप है कि तभी हासिम खां की पोती ने शमा को गालियां देनी शुरू कर दी। हबीब ने हासिम से शिकायत की तो उसने भी गाली गलौच की। कुछ देर बाद हासिम के परिवार के तमाम लोग धारदार हथियार, लाठी-डंडा, असलाह लेकर निकल आए।

फायरिंग और पथराव करते हुए हबीब के घर पर हमला बोल दिया। घायलों में कई लोगों को फायर भी लगे हैं। करीब चार घंटे तक गांव में बवाल चलता रहा। इस बीच शकीना, रसीद खां, कालू के घरों में आग लगा दी गई।

वहीं काजिम और उनके भाई के भी घरों में आग लगा दी गई। गांव में पहुंची पुलिस फायरिंग के चलते नहीं घुसी। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक गांव में फायरिंग और पथराव से लोग दहशत में रहे। करीब तीन बजे पुलिस पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed