फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   firing in front of prime minister narednra modi's house

मोदी के घर के पास गलती से चली गोलियां, हड़कंप

Thu, 19 Nov 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Nov 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
firing in front of prime minister narednra modi's house

सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास के पास बुधवार रात फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात एसपीजी और सुरक्षाकर्मियों ने अपनी पोजीशन ले ली थी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को उस समय राहत मिली जब पता लगा कि दिल्ली पुलिस के जवान से गोलियां चली हैं। नई दिल्ली जिला डीसीपी जतिन नरवाल का कहना है कि जवान से दुर्घटनावश गोलियां चली हैं।
विज्ञापन


गोलियां हवा में चलीं थीं। किसी को गोली नहीं लगी है। तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री आवास के सामने मीडिया पार्किंग में पुलिस बूथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई घायल नहीं हुआ

firing in front of prime minister narednra modi's house

पीएम आवास के पास खड़ी होने वाली पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी बदल रहे थे। पीसीआर में तैनात एक पुलिसकर्मी एके-47 को चेक करके देख रहा था।

उस दौरान एके-47 से गोली चली गई। डीसीपी जतिन नरवाल केअनुसार एके-47 से तीन गोलियां चली थीं। गोली हवा में चली थीं, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तुगलक रोड थाना पुलिस उस पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है, जिससे गोलियां चली थीं। गोली चलने की सूचना के बाद नई दिल्ली जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी मौकेपर पहुंच गए थे। तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed