फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Firing in college hostel in bangluru.

बंगलूरू: कॉलेज हॉस्टल में लड़की की गोली मारकर हत्या

Thu, 02 Apr 2015 01:45 AM IST
एजेंसी/बंगलूरू
एजेंसी/बंगलूरू Updated Thu, 02 Apr 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Firing in college hostel in bangluru.

एक स्तब्ध कर देने वाली घटना के तहत बंगलूरू में एक कालेज के कर्मचारी ने मंगलवार रात कैंपस में बने एक गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक 18 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने दो अन्य छात्राओं पर भी फायरिंग की।

विज्ञापन


हमलावर की पहचान महेश नाम के व्यक्ति के रूप हुई है। उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक, शहर के बाहरी इलाके काडुगुडी के प्रगति कालेज के गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सो रही गौतमी को महेश ने काफी नजदीक से गोली मार दी। गौतमी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि महेश ने गौतमी की रूम मेट पर हमला नहीं किया। इसके बाद उसने साथ लगे कमरे का दरवाजा खटखटाया और वहां एक दूसरी छात्रा को गोली मार दी। जब वह बाहर निकल रहा था तो एक और छात्रा ने उसे रोकना चाहा लेकिन महेश ने उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कमिश्नर एमएन रेड्डी ने हॉस्टल की छात्राओं और वार्डेन के हवाले से बताया कि इस घटना के बाद महेश वहां से चला गया। गोलीबारी में घायल छात्रा अब खतरे से बाहर है। रेड्डी के मुताबिक, अभी तक घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed